Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश को कानपुर वालों से माफी मांगनी चाहिए:सांसद रमेश अवस्थी बोले- 'बदनामपुर' कहकर अपमान किया, कानपुर सुरक्षित, इसलिए सपा को दर्द

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 25 फरवरी को कानपुर के दौरे पर थे। यहां अखिलेश यादव ने कानपुर के नाम पर बोलते हुए कहा था कि बीजेपी ने इसे ‘बदनामपुर’ बना दिया है। इस पर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने पलटवार किया है। कानपुर को “बदनामपुर” कहने पर उन्होंने कहा- अखिलेश यादव को कानपुर के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। ‘बदनामपुर’ कहना कानपुर का अपमान कानपुर के विकास को देखकर उसे ‘बदनामपुर’ कहना कानपुर का अपमान है। कानपुर का इतिहास गौरवशाली रहा है। कानपुर औद्योगिक नगरी है। कानपुर का नाम देश में ही नहीं, विदेश में भी इसकी पहचान है। कानपुर को “बदनामपुर” कहना यहां के लोगों का अपमान है। इस पर अखिलेश यादव को कानपुर के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। कानपुर विकसित हो रहा है। कानपुर में बड़ी विकास योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। जो उनके कार्यकाल में नहीं हो पाया, वह अब हो रहा है, जिससे उनकी हताशा और निराशा दिखाई देती है। आप कानपुर को “बदनामपुर” कह रहे हैं। लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा कानपुर में दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी डिफेंस यूनिट लगने जा रही है, जिसका काम शुरू हो गया है। यह लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। भविष्य में कानपुर में विश्वस्तरीय डिफेंस यूनिट का विस्तार होगा। कानपुर में इनके समय में क्या स्थिति थी, यह सबको पता है। किस तरह से डॉक्टरों को पीटा गया था, किस तरह की गुंडागर्दी थी। आज कानपुर सुरक्षित है, इसलिए यह समाजवादी पार्टी को दर्द हो रहा है। इस तरह की कानपुर पर टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में::राज रतन के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, मधुरम स्वीट्स में 10 करोड़ की टैक्स चोरी
    Next Article
    बटुक बोले, हमें अपने गुरु पर पूरा भरोसा:काशी में शंकराचार्य के मठ में रहने वाले बटुकाें ने कहा, हमारे शंकराचार्य को फंसाने की बड़ी साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment