Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पप्पू प्रधान को तू जानता नहीं है, अब जान जाएगा':मथुरा में पूर्व प्रधान और पुत्र ने BLO को मारे कई थप्पड़, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर भड़के

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर भड़के पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने BLO को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। गाली देते हुए बोले, ‘तू अभी तक पप्पू प्रधान को जानता नहीं है, अब जान जाएगा।’ स्कूल में वोटर लिस्ट में संशोधन करवाने पहुंचे ग्रामीणों ने इस मारपीट को छुड़वाने की कोशिश की। लेकिन जब तक बाप-बेटे का गुस्सा शांत नहीं हुआ तब तक BLO को थप्पड़ से ताबड़तोड़ पीटते रहे। इस वारदात से ग्रामीणों और स्कूल में पढ़ने पहुंचे बच्चों में दहशत का माहौल है। BLO ने एसडीएम से लिखित शिकायत देकर पूर्व प्रधान और उसके बेटे पर वोटर लिस्ट में फर्जी नाम न बढ़ाने पर मारपीट का आरोप लगाया है। देखिए मारपीट से जुड़ी दो तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह मामला मांट विकास खंड अंतर्गत गांव हृदय पोखर स्थित सरकारी प्राइमरी विद्यालय का है। जब वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य कर रहे BLO सुरेश चंद्र के साथ स्कूल परिसर के अंदर मंगलवार को मारपीट की गई। आरोप है कि पानीगांव के पूर्व प्रधान पप्पू सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह और उनके पुत्र राजकुमार ने BLO के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि BLO सुरेश चंद्र विद्यालय में मतदाता सूची से जुड़ा कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान और उनका पुत्र अचानक स्कूल में घुस आए और बच्चों के सामने ही BLO से अभद्रता करने लगे। आरोप है कि दोनों ने भद्दी गालियां दीं और मारपीट करते हुए गंभीर धमकियां भी दीं। घटना से स्कूल में मौजूद बच्चों और ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूर्व प्रधान कथित तौर पर बीएलओ को धमकाते हुए कहते नजर आ रहे हैं- “अभी तक पप्पू प्रधान को तू जानता नहीं है, जान जाएगा।” वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने प्रधान पुत्र को रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने मारपीट जारी रखी। बीएलओ सुरेश चंद्र ने आरोप लगाया कि यह हमला वोट बढ़वाने के दबाव को लेकर किया गया। BLO ने एसडीएम से की शिकायत पीड़ित बीएलओ ने पानीगांव पुलिस चौकी और एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो समेत सभी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने बताया कि बीएलओ के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है और पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘योगी सरकार है, भू-माफिया बच न पाएंगे’:विधायक बेदीराम बोले- न मैंने नाले पर कब्जा किया, न महिला पार्षद को गाली दी
    Next Article
    पत्नी सुनीता ने लगाया ‘एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर’ का आरोप, तो हंस पड़े गोविंदा, बोले- मेरे बुढ़ापे का प्यार…

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment