Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन:लखनऊ में मशाल जुलूस निकाला, ट्रिपल बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोका

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस ने आज शाम बार-बार पेपर लीक होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। NSUI, यूथ विंग, महिला मोर्चा और सेवा दल के पदाधिकारियों ने मशाल जुलूस निकाला। पार्टी कार्यालय से जुलूस शुरू हुआ। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके उन्हें रोकने की कोशिश की। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से छात्र मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। देखिए 4 तस्वीरें… कांग्रेस कार्यालय के तीनों रास्तों पर पुलिस बल तैनात कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट हो गई। कांग्रेस मुख्यालय के तीनों रास्तों पर बड़ी तादाद में स्थानीय पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए ट्रिपल लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई। प्रदर्शनकारी जैसे ही पार्टी मुख्यालय से निकले, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से निकालकर मुख्यमंत्री आवास की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें पार्टी मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर ही रोक लिया। '90 बार पेपर लीक हो चुका है' पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ हम लोग आज मशाल जुलूस निकल रहे हैं। हम लोगों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। जिस तरह से महंगाई में पेट्रोल, डीजल और तमाम चीजों का शतक बन चुका है, इस तरह से अब पेपर लीक में यह सरकार शतक ना बनाएं। 90 बार पेपर लीक हो चुका है, जो की शतक तक पहुंचाने के कगार पर है। तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी यह सरकार पेपर लीक नहीं रोक पाती है। सरकार नौजवानों और विपक्ष को विरोध प्रदर्शन करने से रोकती है। लगातार पेपर लिक होने से यह स्पष्ट होता है कि सरकार पेपर लीक करने वाले गठजोड़ के साथ है। 'पेपर लीक से परेशान छात्र आत्महत्या कर रहे हैं' उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक ने कहा कि एसएससी का पेपर लीक हुआ। सीबीएसई के बच्चों के साथ छलावा हुआ। CUET की परीक्षा भी लीक हो रही है, उसमें पारदर्शिता नहीं है। पेपर लीक से परेशान होकर छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। छात्रों के भविष्य को बचाने के लिए हम लोगों की जुलूस निकल रहे थे, मगर हमें आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। रोक दिया गया है। हम यह कहते हैं कि पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कमीशन सेट है। चेकिंग के नाम पर एग्जाम सेंटर पर बच्चों की जेब फाड़ दी जाती है। उन्हें अपमानित किया जाता है। मगर पेपर पहले ही लीक हो जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में धर्म परिवर्तन-अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार:घर में घुसकर युवती का किया था अपहरण, मां-बहन व साथियों पर भी केस दर्ज
    Next Article
    इटावा में रेड अलर्ट के बाद तेज आंधी-बारिश:गर्मी से मिली राहत, तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment