Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में धर्म परिवर्तन-अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार:घर में घुसकर युवती का किया था अपहरण, मां-बहन व साथियों पर भी केस दर्ज

    16 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन और अपहरण के एक मामले में मुख्य आरोपी साबिर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को कोतवाली नगर पुलिस टीम ने दरियापुर स्थित उसके निवास से पकड़ा। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87/64(1) और धर्म परिवर्तन अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले से जुड़ा है, जहां 24 मई की शाम एक 18 वर्षीय युवती का उसके घर से जबरन अपहरण कर लिया गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी साबिर, उसकी मां, बहन और चार-पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 24 मई की शाम करीब 5:00 बजे मोहल्ले का ही रहने वाला साबिर उनके घर आया और उनकी बेटी (उम्र 18 वर्ष 2 माह) को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। शिकायत के अनुसार, इस घटना से पहले साबिर की मां और बहन भी पीड़िता के घर आई थीं और उन्होंने कहा था कि "लड़की हमारे लड़के से प्यार करती है और हम इसे अपने साथ ले जाएंगे।" तहरीर में आरोप है कि उसी शाम करीब 5:00 बजे साबिर अपने साथ चार-पांच अन्य अज्ञात लोगों को लेकर दोबारा पीड़िता के घर में जबरन घुस गया। आरोपियों ने घर के भीतर घुसकर लड़की का हाथ पकड़ा, उसे खींच लिया और बाहर खड़ी एक गाड़ी में जबरन बैठाकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता की मां ने कोतवाली नगर के चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज किया था, और बाद में विवेचना के दौरान धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान के नेतृत्व में की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर के विकास चौराहे पर कार-ई-रिक्शा चालक भिड़े, VIDEO:सड़क पर विवाद के बाद मारपीट, 25 मिनट तक चला हंगामा
    Next Article
    पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन:लखनऊ में मशाल जुलूस निकाला, ट्रिपल बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment