Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिले':बरेली में सपा महानगर अध्यक्ष बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सही फैसला

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद बरेली में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देर से लिया गया, लेकिन यह सही फैसला है। उनका आरोप है कि यदि सरकार ने समय रहते कार्रवाई की होती तो कई छात्रों की जान बचाई जा सकती थी। 'सरकार को दबाव में लेना पड़ा फैसला' शमीम खान सुल्तानी ने कहा कि वह पहले से ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उनके अनुसार, देशभर में छात्रों का आंदोलन लगातार मजबूत होता गया और आखिरकार सरकार को दबाव में आकर यह निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने इसे छात्रों के संघर्ष का परिणाम बताया। पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई की मांग सपा नेता ने कहा कि अब तक सामने आए पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी सरकार को सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और नए कानून के तहत उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घायल छात्रों और प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग शमीम खान सुल्तानी ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने मांग की कि घायल छात्रों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, जिन परिवारों ने पेपर लीक से जुड़े घटनाक्रम में अपने बच्चों को खोया है, उन्हें सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। कानून के सख्ती से पालन की जरूरत उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून बनाया है, लेकिन केवल कानून बना देना पर्याप्त नहीं है। उनका कहना था कि कानून का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए और दोषियों को समयबद्ध तरीके से सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग सपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए जिससे भविष्य में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक न हो और छात्रों का भरोसा परीक्षा प्रणाली पर बना रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कोर्ट मैरिज के बहाने बुलाकर युवती से मारपीट:शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया था, कोर्ट के आदेश पर 5 पर FIR
    Next Article
    उन्नाव में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम:5 जोन-38 सेक्टर में बंटा जिला; ड्रोन और 6 हजार CCTV से होगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment