Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम:5 जोन-38 सेक्टर में बंटा जिला; ड्रोन और 6 हजार CCTV से होगी निगरानी

    10 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में सावन माह में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उन्नाव पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले को पांच जोन और 38 सेक्टर में विभाजित किया गया है। यात्रा मार्ग पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में ड्रोन और हजारों सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले के पांच प्रमुख गंगा घाटों—जाजमऊ चंदन घाट, गंगाघाट, बक्सर घाट, नानामऊ घाट और परियर घाट—से कांवड़िए गंगाजल लेकर विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों के लिए रवाना होंगे। जाजमऊ चंदन घाट से श्रद्धालु सोहरामऊ होते हुए बाराबंकी की ओर जाएंगे, जबकि परियर घाट से जल लेकर कांवड़िए चकलवंशी चौराहा, मियागंज चौकी और हसनगंज के रास्ते लखनऊ की ओर प्रस्थान करेंगे। 12-12 घंटे की शिफ्ट में तैनात रहेगा पुलिस बल एएसपी ने बताया कि पूरे कांवड़ मार्ग को पांच जोन और 38 सेक्टर में बांटकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस बल लगातार गश्त करेगा और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। बिजली, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं पर भी फोकस यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी बिजली के पोल और तारों की जांच संबंधित विभागों से कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह का खतरा न हो। इसके अलावा कांवड़ियों के विश्राम स्थलों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया गया है। ड्रोन और 6 हजार निजी CCTV कैमरों से रहेगी नजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। एएसपी अखिलेश सिंह के अनुसार जिले में लगे 248 सरकारी सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय हैं। इनके अलावा यात्रा मार्ग पर लगे करीब छह हजार निजी सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि भीड़, यातायात और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिले':बरेली में सपा महानगर अध्यक्ष बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सही फैसला
    Next Article
    बलरामपुर में 7 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए:परिवहन विभाग और पुलिस का संयुक्त अभियान, ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment