Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेपर से पहले इंटर के छात्र ने किया सुसाइड:प्रयागराज में आखिरी बार दोस्त को किया फोन, कहा- मैथ से बहुत डर लग रहा है

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोमवार सुबह इंटरमीडिएट के छात्र ने मैथ की परीक्षा से कुछ घंटे पहले घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन किया। कहा- उसे बहुत डर लग रहा है और वह समझ नहीं पा रहा कि पेपर कैसे दे पाएगा। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। छात्र 10वीं कक्षा में वह अपने स्कूल का टॉपर रहा था। मामला थाना धूमनगंज के मुंडेरा का है। अब जानिए पूरा मामला मुंडेरा में जय सिंह अपनी पत्नी और दो बेटे समीर (17) और प्रिंस (10) के साथ रहते है। समीर कक्षा 12 में पढ़ता था और प्रिंस कक्षा 5 का छात्र है। समीर के पेपर चल रहे थे। वह मुन्नी देवी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। आज उसका मैथ का पेपर था। चचेरे भाई सत्यम ने बताया- सोमवार दोपहर 2:30 बजे से समीर यादव (17) का मैथ का पेपर था। वह पिछले कुछ दिनों से मैथ विषय को लेकर काफी तनाव में था। रविवार रात भी वह देर तक पढ़ाई करता रहा। सुबह मां ने देखा तो मच गई चीख-पुकार सोमवार सुबह करीब 7 बजे मां उसे जगाने के लिए पहुंचीं। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। समीर कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोस्त ने बताई पूरी बात चचेरे भाई सत्यम ने बताया- घटना से पहले समीर ने अपने एक दोस्त को फोन किया था। उसने कहा था कि उसे मैथ समझ में नहीं आ रहा है और परीक्षा को लेकर बहुत डर लग रहा है। दोस्त ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने फोन काट दिया था। सत्यम ने बताया कि घटना के बाद जब समीर के फोन की कॉल हिस्ट्री चेक की गई तो उसमें अंतिम बार दोस्त का नंबर डायल मिला। जब दोस्त से बात की गई तो उसने यह जानकारी दी। समीर के पिता जय सिंह मुंडेरा मंडी में किराने की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई प्रिंस पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 10वीं में स्कूल टॉपर था परिजनों ने बताया कि समीर पढ़ाई में बेहद गंभीर और अनुशासित था। 10वीं कक्षा में वह अपने स्कूल का टॉपर रहा था। अन्य सभी विषयों में उसकी पकड़ मजबूत थी, लेकिन गणित को लेकर वह अक्सर दबाव महसूस करता था। वह मुंडेरा स्थित मुन्नी देवी इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया- प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 लड़कों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा में अटेंडेंस लगाते-लगाते टीचर की मौत:छात्र की सीट के पास गिरे; फिर नहीं उठे; हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा में ड्यूटी थी
    Next Article
    इटावा में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण:जिलाधिकारी ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment