Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिपरी वन रेंज अधिकारी पर गाली देने का आरोप:स्थानीय व्यक्ति ने कहा- फोन पर धमकी दी, मेरे पास ऑडियो सबूत भी हैं

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले में वन विभाग के पिपरी रेंज अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक स्थानीय व्यापारी ने उन पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। रेणुकूट,सोनभद्र निवासी संतोष जायसवाल, जो किसानों से लकड़ी की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिपरी रेंजर राघवेंद्र ने उन्हें फोन किया। रेंजर ने कथित तौर पर उनसे पूछा कि उनकी लकड़ी जिसके लिए उन्होंने 25,000 रुपये दिए थे क्यों नहीं पहुंची। जायसवाल के अनुसार, उन्होंने रेंजर को बताया कि उन्हें 15,000 रुपये मिले थे और उन्होंने लकड़ी ठेकेदार अमरेंद्र सिंह को दे दी थी। संतोष जायसवाल का आरोप है कि इस बात पर रेंजर राघवेंद्र भड़क गए और उन्हें फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे।उन्होंने कथित तौर पर जायसवाल को "रूम से उठा लेने" की धमकी भी दी।जायसवाल ने स्पष्ट किया कि लकड़ी का यह मामला 'शगुन की परमिट वाली लकड़ी'से संबंधित था और उनकी सीधे तौर पर रेंजर राघवेंद्र से कोई बातचीत नहीं हुई थी। पीड़ित ने बताया कि यह घटना 6 तारीख की है।उन्होंने गाली-गलौज और धमकी के संबंध में जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और मंत्री को शिकायत भेजी है। जायसवाल ने इतने दिन चुप रहने का कारण अधिकारी के पद का डर बताया। उनके अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सबूत के तौर पर मौजूद है, जिसे उन्होंने प्रशासन को सौंपने की बात कही है। संतोष जायसवाल ने कहा कि इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भी भय है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने यह भी बताया कि अमरेंद्र सिंह लकड़ी का काम करने वाले ठेकेदार हैं और अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं इस मामले में पिपरी के डीएफओ कमल कुमार का कहना है कि शिकायत की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जाएगी और आवाज की रिकॉर्डिंग की भी जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 3 घंटे शियाओं का जोरदार प्रदर्शन:अमेरिका और इजराइल के नेताओं की तस्वीर जलाई, झंडे का पायदान बनाया
    Next Article
    औरैया में सड़क हादसे में भतीजे की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment