Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में सड़क हादसे में भतीजे की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा घायल

    1 hour ago

    1

    0

    एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार शाम जुहीखा यमुना पुल के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। भिंड के उमरी निवासी दीपचंद्र (27) अपने भतीजे अजीत उर्फ सोनू (22) के साथ गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर सेंगनपुर की ओर जा रहे थे। जुहीखा यमुना पुल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी अयाना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए उन्हें चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अजीत उर्फ सोनू ने दम तोड़ दिया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सराय टड़वा निवासी दीपचंद्र के बहनोई सुनील ने बताया कि दीपचंद्र के बाबा का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। वे दोनों उनके त्रियोदशी संस्कार के लिए रिश्तेदारों को कार्ड बांटने निकले थे। जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के बिजदुवां में एक रिश्तेदार को कार्ड देने के बाद वे शाम को सराय टड़वा स्थित सुनील के घर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिपरी वन रेंज अधिकारी पर गाली देने का आरोप:स्थानीय व्यक्ति ने कहा- फोन पर धमकी दी, मेरे पास ऑडियो सबूत भी हैं
    Next Article
    बलिया DM ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण:गंदगी, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment