Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिपराइच चीनी मिल के आवास में इलेक्ट्रिशियन ने की आत्महत्या:प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया कदम, दो बच्चों का पिता था मृतक

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पिपराइच चीनी मिल के आवास में एक इलेक्ट्रिशियन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानिए पूरा मामला विस्तार से… मृतक की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण, लऊरिया, सीतापुर निवासी 26 वर्षीय मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। वह पिपराइच चीनी मिल में टर्बो टेक कंपनी के लिए इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम करता था। मिथिलेश बीती रात करीब 10 बजे ड्यूटी से अपने 32 लाइन क्वार्टर में लौटा था। चादर के फंदे से दी जान देर रात करीब डेढ़ बजे एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले कर्मचारी मनोहर को फोन कर बताया कि मिथिलेश यादव आत्महत्या करने जा रहा है और उसे बचाया जाए। जब मनोहर मौके पर पहुंचा, तो उसने मिथिलेश को चादर का फंदा गले में लगाकर आत्महत्या किए हुए पाया। घटना की सूचना चीनी मिल के जीएम नवदीप शुक्ला को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता मिश्री यादव ने बताया कि मिथिलेश दो बच्चों का पिता था। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी महिला से जुड़े प्रेम प्रसंग के कारण उसने यह कदम उठाया है। इस सम्बंध मे कस्बा प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि मामला प्रेम प्रपंच का लग रहा है, पुलिस हर पहेलु पे गंभीरता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CEIR पोर्टल से 93 गुम मोबाइल बरामद:एसपी ने उनके स्वामियों को सुपुर्द किए, 14 लाख के करीब है कीमत
    Next Article
    प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत:कई घंटे लाइन में लगने के बाद मिल रहा सिलेंडर, प्रशासन बोला- कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment