Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत:कई घंटे लाइन में लगने के बाद मिल रहा सिलेंडर, प्रशासन बोला- कमी नहीं

    15 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की खबरों के बाद रसोई गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ गई है। गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे भारी भीड़ देखी जा रही है। ग्राहकों को सिलेंडर बुकिंग के लिए एजेंसियों पर करीब 1 से 2 घंटे तक कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। हालांकि, इसके बाद उन्हें गोदाम से आसानी से सिलेंडर मिल रहा है। वर्तमान में एक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 968 रुपये है। कालाबाजारी रोकने के लिए गैस एजेंसी संचालक भी सक्रिय हैं। शिवम गैस एजेंसी के संचालक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि युद्ध की खबरों के बाद से गैस सिलेंडर की मांग में वृद्धि हुई है। उनकी एजेंसी पर अब प्रतिदिन लगभग 800 सिलेंडरों की खपत हो रही है, जबकि पहले यह संख्या करीब 600 थी। तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। ग्राहकों को केवल कुछ समय के लिए लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है, जिसके बाद सभी को आसानी से सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है और एजेंसियों पर पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध हैं। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकतानुसार ही सिलेंडर लेने की सलाह दी है। बाजार में कालाबाजारी रोकने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक टीमें भी सक्रिय हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिपराइच चीनी मिल के आवास में इलेक्ट्रिशियन ने की आत्महत्या:प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया कदम, दो बच्चों का पिता था मृतक
    Next Article
    ट्यूशन जा रही छात्रा पर आवारा कुत्ते का हमला:कई जगह काटा, अस्पताल में भर्ती; बिजनौर के नजीबाबाद की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment