Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परी गुप्ता ने सीबीएसई 10वीं में टॉप किया:जौनपुर में एग्जाम में 98.2% अंक मिले, माता-पिता, शिक्षकों को दिया श्रेय

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के रुहट्टा स्थित होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने बुधवार को घोषित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा परी गुप्ता ने 98.2% अंक प्राप्त कर टॉप किया। अन्य मेधावी छात्रों में रोहन यादव ने 96.2%, आदित्य मौर्य ने 96%, आयशा पाल ने 96% और सान्वी श्रीवास्तव ने 94% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इस शानदार परिणाम पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम सिंह, प्रबंधक और समस्त शिक्षकगणों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया। प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। स्कूल टॉपर परी गुप्ता ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए बेहद खास पल बताया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल को दिया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। परी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई में नियमितता बनाए रखी। वे रोजाना निश्चित समय पर पढ़ाई करती थीं और सभी विषयों का बार-बार रिवीजन करती थीं। सैंपल पेपर्स और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना उनकी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। उन्होंने ज्यादातर सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया और स्कूल के नोट्स को ध्यान से पढ़ा। परीक्षा के दौरान वे हमेशा सकारात्मक सोच रखती थीं और समय-समय पर ब्रेक लेकर खुद को रिलैक्स करती थीं। परिवार और दोस्तों का समर्थन उन्हें तनाव से दूर रखने में बहुत मददगार रहा। परी का लक्ष्य आगे चलकर आईएएस बनना और अपने परिवार व देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने अपने सभी जूनियर्स को नियमित पढ़ाई करने, समय का सही उपयोग करने और हमेशा खुद पर विश्वास रखने की सलाह दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE 10वीं में केएल इंटरनेशनल के विवान अग्रवाल टॉपर:बोले इंग्लिश लगी चुनौतीपूर्ण, मैथ्स रहा सबसे मजबूत ,बिना सख्त टाइम-टेबल के नियमित रिविजन से हासिल की सफलता
    Next Article
    शगुन ने 98.6% अंक हासिल कर मारी बाजी:अलीगढ़ में सीबीएसई 10वीं का पहले सेशन का परिणाम जारी, 9361 छात्रों के चेहरे खिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment