Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शगुन ने 98.6% अंक हासिल कर मारी बाजी:अलीगढ़ में सीबीएसई 10वीं का पहले सेशन का परिणाम जारी, 9361 छात्रों के चेहरे खिले

    2 hours ago

    1

    0

    सीबीएसई ने बुधवार शाम को हाईस्कूल सेशन-1 के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। रिजल्ट जारी होते ही अलीगढ़ के हजारों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शगुन गौड़ ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जनपद से इस बार कुल 9361 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनका परिणाम बोर्ड द्वारा डीजी लॉकर पर अपलोड किया गया है। डिजिटल माध्यम से रिजल्ट उपलब्ध होने के कारण छात्रों को अपना स्कोरकार्ड देखने में काफी सहूलियत रही। ​मई में फाइनल परीक्षा के बाद ही मिलेगी मार्कशीट सीबीएसई की जिला समन्वयक नंदिनी सिंह ने बताया कि इसे छात्र अंतिम परिणाम न समझें। वर्तमान में केवल पहले सेशन के अंकों की जानकारी दी गई है। मई माह में दूसरे सेशन की परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिसके बाद दोनों सत्रों के प्रदर्शन को मिलाकर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा। उसी समय बोर्ड द्वारा आधिकारिक अंक पत्र यानी मार्कशीट जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे सेशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से ही प्रारंभ हो जाएगी, जिसके लिए कुछ छात्रों ने पहले ही प्री-एप्लीकेशन दे दी है। नई व्यवस्था से होगा छात्रों का फायदा रिजल्ट घोषित होने के बाद जिला टॉपर को लेकर कुछ समय तक असमंजस की स्थिति बनी रही। शिक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दो सत्रों में परीक्षा होने के कारण अभी जिले की मेरिट लिस्ट या टॉपर का आधिकारिक फैसला नहीं हो सकता। इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ समय की बचत के रूप में देखा जा रहा है। पहले कंपार्टमेंट परीक्षा और उसके परिणाम के इंतजार में छात्रों का अगला प्रवेश (एडमिशन) रुक जाता था, लेकिन अब सत्रों में विभाजन से छात्रों का साल खराब नहीं होगा और उन्हें सुधार का मौका भी जल्द मिलेगा। ​विनीत कोचिंग के छात्र चमके परीक्षा में शहर के विनीत कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान की छात्रा शगुन गौड़ ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके साथ ही अनुष्का राजपूत ने 98.4 प्रतिशत, अक्षत कमल ने 98.2 प्रतिशत, निशी ने 97.6 प्रतिशत और अन्वी शर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया। ​संस्थान के निदेशक विनीत शर्मा ने बताया कि कुल 12 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 40 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास को दिया। परिणाम आने के बाद अब छात्र अपने दूसरे सेशन की तैयारी की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परी गुप्ता ने सीबीएसई 10वीं में टॉप किया:जौनपुर में एग्जाम में 98.2% अंक मिले, माता-पिता, शिक्षकों को दिया श्रेय
    Next Article
    रामपुर में 90 हेक्टेयर फसल प्रभावित:200 किसानों को ₹12,000 प्रति हेक्टेयर मुआवजा, एक सप्ताह में मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment