Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में 1 की मौत, 5 बीमार पड़े:भारी बारिश में भी लगभग 12 लाख लोग मौजूद थे; सरकार बोली- कोई भगदड़ नहीं हुई

    1 day ago

    1

    0

    ओडिशा के पुरी में गुरुवार को जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे। यात्रा रूट पर मौजूद वॉलेंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे। तभी भीड़ में धक्का-मुक्की होने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। रथयात्रा शुरू होने के समय पुरी में तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद लगभग 12 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद कई लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक रथ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित रहा। भगदड़ जैसी कोई अव्यवस्था नहीं हुई। हालांकि भीड़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई, कारणों का पता लगाया जा रहा है। इधर, शाम करीब 7.30 बजे भगवान जगन्नाथ का रथ आगे बढ़ा, कुछ ही मीटर चलने के बाद पहले दिन की यात्रा रोक दी गई। रथयात्रा कल सुबह 9.30 बजे दोबारा शुरू होगी और गुंडीचा मंदिर तक जाएगी। पुरी रथयात्रा में भगदड़ की तस्वीरें… पहले भी 2 बार भगदड़ हुई; 2025 में 3 मौत हुई थीं देशभर की रथयात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास:पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप, 720 में 715 नंबर; 138 स्टूडेंट्स को 690+ मार्क्स
    Next Article
    गगनयान मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों ने ISRO छोड़ा:10 महीने में 100 इस्तीफे; केंद्रीय मंत्री बोले- लोग आते-जाते रहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment