Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैर में गोली लगते ही हाथ जोड़ने लगा रेपिस्ट:लखनऊ में युवती को अगवाकर हैवानियत की थी, पुलिस ने खदेड़ा तो पलटा ऑटो

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ पुलिस ने रेप के मुख्य आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी। गोली बदमाश के पैर में लगी। पकड़े जाने पर वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ गुरुवार रात निगोहां थाना क्षेत्र के रामादेई खेड़ा गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, देर रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक संदिग्ध ऑटो दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। ऑटो चला रहे युवक ने यह देखते ही ऑटो मोड़ दिया और भगाने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर ही बैलेंस बिगड़ने से ऑटो पलट गया। उसमें से निकले युवक ने पैदल भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी। वह घायल हो गया। युवक की पहचान थानाक्षेत्र के रंजीत खेड़ा मजरे विरसिंहपुर के राम मिलन के बेटे उपदेश लोधी उर्फ गहना (26) के रूप में हुई। 31 मई को उसने 19 साल की युवती को अपने इसी ऑटो में बैठाकर अगवा किया था। उसके साथ उसका साथी भी था। दोनों ने युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर उस युवती के साथ रेप किया था। देखिए 3 तस्वीरें… रेप का मुख्य आरोपी निकला पुलिस के अनुसार, निगोहां क्षेत्र में रहने वाली एक 19 साल की युवती तेलीबाग स्थित मॉल में काम करती है। 31 मई की शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर जाने के लिए तेलीबाग चौराहे पर एक ऑटो में बैठी। ऑटो में सवार दो लोग रास्ते में उतर गए। रास्ते में ऑटो ड्राइवर ने मदापुर मंदिर के पास मुख्य रास्ते को छोड़कर गौतमखेड़ा जंगल की ओर मोड़ दिया। युवती ने विरोध किया तो ड्राइवर और उसके साथी ने जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद सुनसान जगह ले जाकर दोनों ने रेप किया। कार की हेडलाइट देखकर भागे आरोपी युवती ने पुलिस को बताया था कि सामने से आ रही एक कार की हेडलाइट देखकर आरोपी घबरा गए। उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। डरी हुई युवती ने कार सवार से मदद मांगी। कार सवार ने उसे मदापुर मंदिर तक पहुंचाया। युवती ने परिजनों को सूचना दी। 1 जून को मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही थी। 5 जून की रात मुख्य आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ। उसके साथी की तलाश की जा रही है। तमंचा, कारतूस और ऑटो बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और मौके से 2 खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल ऑटो (UP 32 ST 4199) भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उपदेश लोधी के खिलाफ रायबरेली के महाराजगंज थाने में 2023 में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया- 450 से अधिक CCTV के कैमरे खंगाले गए। उससे ऑटो की पहचान हुई। आज देर रात चेकिंग के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- लखनऊ में 2 जगह मुठभेड़, 3 बदमाशों को गोली मारी : दिल्ली के 2 चेन स्नेचर गिरफ्तार, लड़की से छेड़खानी करने वाला लंगड़ाया लखनऊ के कृष्णानगर और विकासनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच 2 मुठभेड़ हुईं। कृष्णानगर में पुलिस से दिल्ली के 2 स्नेचर्स की मुठभेड़ हो गई। वहीं, विकासनगर में पुलिस ने युवती से छेड़खानी करने वाले के पैर में गोली मारी है। तीनों बदमाश मुठभेड़ के बाद लंगड़ाते हुए चले। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बदला मौसम का मिजाज: ऑरेंज अलर्ट जारी:60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, बादलों ने घेरा आसमान
    Next Article
    नवजात मौत मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित:सिद्धार्थनगर में आशा बहू, डॉक्टर, जीएनएम व अस्पताल प्रबंधक समेत चार पर पुलिस पहले ही मुकदमा ्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment