Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पराग डेयरी का बैंक खाता सील:82.84 लाख रुपए टैक्स बकाया, 3 दुकानों पर लगाया ताला

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम में हाउस टैक्स जमा नहीं करने पर नगर निगम ने लखनऊ प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव मिल्क यूनियन लिमिटेड (पराग डेयरी) से जुड़े बैंक खातों को कुर्क कर सीज कर दिया। नगर निगम के अनुसार डायरेक्टर पराग डेयरी के नाम दर्ज है, जिसपर कुल 82,84,597 रुपए का कर बकाया है। जोनल अधिकारी विकास सिंह ने बताया-निर्धारित समय सीमा के भीतर कर का भुगतान नहीं किया गया। बकाया वसूली के लिए पहले नियमानुसार बिल और डिमांड नोटिस जारी किए गए थे। इसके साथ ही संबंधित संस्था से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर भुगतान करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई। दो बैंक खातों को कुर्क और सीज किया अपर नगर आयुक्त डॉक्टर अरविंद कुमार राव ने बताया- उप्र नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 509 से 516 के तहत निगम को बकाया कर की वसूली के लिए चल और अचल संपत्ति को कुर्क करने का अधिकार है। इसी प्रावधान के तहत लखनऊ प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव मिल्क यूनियन लिमिटेड के दो बैंक खातों को कुर्क और सीज कर दिया गया। जोन- 8 में तीन दुकान सील जोन -8 क्षेत्र में गृहकर बकायेदारों के खिलाफ विशेष कुर्की अभियान चलाया। इस दौरान अटल विहारी बाजपेई वार्ड स्थित मिलेनियम पैलेस परिसर के तीन बकायेदार भवन स्वामियों के खिलाफ कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की गई। नगर निगम के अनुसार शॉप नंबर 19 जीएफ मिलेनियम पैलेस, शॉप नंबर 09/थर्ड फ्लोर (मिलेनियम पैलेस) और शॉप नंबर 14/फोर्थ फ्लोर (मिलेनियम पैलेस) पर कुल 12,02,948 रुपए बकाया था। निर्धारित समय तक टैक्स जमा न करने पर इन तीनों भवनों को कुर्क करते हुए सील कर दिया गया। आंशिक भुगतान मौके पर कराया गया कार्रवाई के दौरान शॉप नंबर 19 जीएफ मिलेनियम पैलेस से 1,00,000 रुपए का आंशिक भुगतान मौके पर कराया गया। वहीं भवन शॉप नंबर 14 फोर्थ फ्लोर से 2,05,632 रुपए का पूर्ण भुगतान प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल 3,05,632 रुपए की धनराशि मौके पर ही नगर निगम कोष में जमा कराई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले पत्रकारपुरम में सड़क खुदाई से व्यापारी नाराज:व्यापार प्रभावित होने पर महापौर से की शिकायत, बोले- परेशानी हो रही
    Next Article
    पैरा ओलंपियन मनोज सरकार सड़क हादसे में घायल:प्रैक्टिस के लिए लखनऊ आते समय हरदोई में कार टकराई, अर्जुन अवॉर्डी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment