Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को नहीं मिला मेडल:अशोक चौथे, परमजीत छठे स्थान पर रहे; कॉमनवेल्थ गेम्स के पैरा स्विमिंग में 2 भारतीय फाइनल में

    15 hours ago

    1

    0

    ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन पैरा पावरलिफ्टिंग के पहले मेडल इवेंट में भारत पदक से चूक गया। पुरुष लाइटवेट वर्ग में अशोक कुमार मलिक चौथे और परमजीत कुमार छठे स्थान पर रहे। भारत के लिए अच्छी खबर पैरा स्विमिंग से आई, जहां कार्तिक (आरवीवीबीके) बुडिगिना और अली इमाम ने पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अशोक चौथे, परमजीत छठे स्थान पर रहे पुरुष लाइटवेट फाइनल में नौ बार के राष्ट्रीय चैंपियन अशोक कुमार मलिक ने पहली कोशिश में 195 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरी कोशिश में उन्होंने 200 किलोग्राम की पर्सनल बेस्ट लिफ्ट सफलतापूर्वक पूरी और 143.8 अंक हासिल किए। हालांकि तीसरी कोशिश में 205 किलोग्राम नहीं उठा सके और चौथे स्थान पर रहे। परमजीत कुमार ने पहली कोशिश में 176 किलोग्राम वजन उठाकर 135.6 अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने दूसरी और तीसरी दोनों कोशिशों में 179 किलोग्राम उठाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बार असफल रहे। वह 135.6 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। इसके बाद महिला लाइटवेट वर्ग में जसप्रीत कौर और सुमन देवी चुनौती पेश करेंगी। देर रात महिला हेवीवेट में कस्तूरी राजामणि, जबकि पुरुष हेवीवेट में झंडू कुमार और सुधीर मेडल के लिए उतरेंगे। जिम्नास्टिक्स में भारत दूसरे स्थान पर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स की पुरुष टीम ऑलराउंड स्पर्धा में दो उपकरण (एपरेटस) पूरे होने के बाद भारत सब-डिवीजन-2 में सिंगापुर के पीछे दूसरे स्थान पर चल रहा है। भारतीय टीम में तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास और योगेश्वर सिंह शामिल हैं। श्रीहरि ने 25.52 सेकेंड का समय निकाला स्विमिंग में श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में 25.52 सेकेंड का समय निकाला। वह अपनी हीट में पांचवें और ओवरऑल 14वें स्थान पर रहे, जिससे उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली। उनका मुकाबला देर रात करीब 12:30 बजे होगा। पैरा स्विमिंग में 18 वर्षीय कार्तिक बुडिगिना ने पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट में 57.10 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अली इमाम 1:05.32 मिनट के साथ आठवें रहे। इस स्पर्धा में कुल आठ तैराक होने के कारण दोनों भारतीय फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल आधी रात को खेला जाएगा। बॉक्सिंग में जदुमणि सिंह का मैच लॉन बॉल्स में महिला पेयर्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी की जोड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेक्शनल राउंड-2 मुकाबला खेलेगी। पुरुष सिंगल्स में पुतुल सोनोवाल का सामना फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर से होगा। वहीं बॉक्सिंग में भारत के अभियान की शुरुआत जदुमणि सिंह करेंगे। वह पुरुष 55 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 में स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन से भिड़ेंगे। दूसरी ओर, ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहाईं को 75 किग्रा वर्ग में बाय मिलने से वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के नियमों के अनुसार दोनों सेमीफाइनल हारने वाले खिलाड़ियों को भी ब्रॉन्ज मेडल मिलता है। ऐसे में लवलीना का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है। तूलिका मान बाहर हुईं भारत को जूडो में बड़ा झटका लगा है। बर्मिंघम 2022 की सिल्वर मेडलिस्ट तूलिका मान को पिछले 12 महीनों में तीन बार 'वेयरअबाउट्स' नियम का उल्लंघन करने पर NADA ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इसके चलते उन्हें ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। उनसे पहले 73 किग्रा वर्ग के अरुण कुमार भी प्रतियोगिता से बाहर किए जा चुके हैं। ------------------------------- कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ गेम्स में 125 भारतीय खिलाड़ी 8 खेलों में उतरेंगे स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आज 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत होगी। 2 अगस्त तक चलने वाले इस इवेंट में 74 देशों के 3,000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 10 खेलों में 215 गोल्ड सहित कुल 1,168 मेडल दांव पर होंगे। भारत के 125 खिलाड़ी 8 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूवी रिव्यू: उत्तर दा पुत्तर:वास्तु के बहाने बड़ा तंज कसती है फिल्म, क्या किस्मत सच में दिशाओं से बदलती है?
    Next Article
    एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट का शेड्यूल जारी:भारत की मेंस-विमेंस टीम की सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री, 17 सितंबर से खेले जाएंगे मुकाबले

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment