Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रो. रामाकांत यादव को FRCP सम्मान मिला:यूपीयूएमएस सैफई के प्रो-वाइस चांसलर को मिली प्रतिष्ठित उपाधि

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. रामाकांत यादव को चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय उपाधि एफआरसीपी (लंदन) यानी फेलो ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स, लंदन से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 9 जून 2026 को लंदन स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स में आयोजित कॉन्वोकेशन समारोह के दौरान प्रदान किया गया। मंगलवार को विश्विद्यालय की ओर से जानकारी दी गई। एफआरसीपी (लंदन) की उपाधि उन चुनिंदा वरिष्ठ एवं विशिष्ट चिकित्सकों को प्रदान की जाती है, जिन्होंने चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, शोध कार्य, नेतृत्व क्षमता और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सकीय उत्कृष्टता, अनुभव और पेशेवर उपलब्धियों की पहचान माना जाता है। प्रो. डॉ. रामाकांत यादव की यह उपलब्धि यूपीयूएमएस सैफई के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने इस सम्मान को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि न बताते हुए इसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व को समर्पित किया। प्रो. यादव ने कहा कि कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा से विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। गौरतलब है कि यूपीयूएमएस सैफई प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल है, जहां चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और शोध कार्यों को बढ़ावा देने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। प्रो. डॉ. रामाकांत यादव को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को भी नई पहचान मिली है। रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स, लंदन द्वारा दिया गया यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, विशेषज्ञता और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके योगदान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और विभिन्न स्तरों से उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में तापमान 7°C गिरा:उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, मौसम वैज्ञानिक बोले- अगले 24-48 घंटे के बीच मानसून की एंट्री होगी
    Next Article
    कौशांबी में बोरी में मिला नवजात शिशु:बच्चे के रोने की आवाज ग्रामीणों ने देखा, महिला ने संभाला, पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment