Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुरु दुबे का IAS में चयन:AIR 86 के साथ बढ़ाया मान, दिल्ली में रहकर कर रहे थे तैयारी, तीसरे प्रयास में सफलता

    3 hours ago

    1

    0

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में सिद्धार्थनगर से जुड़े पुरु दुबे ने अखिल भारतीय स्तर पर 86वीं रैंक प्राप्त की है। इस रैंक के साथ उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए सुनिश्चित माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। पुरु दुबे के पिता संजय दुबे सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित रतनसेन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। उनकी माता राधा दुबे गृहिणी हैं। पुरु मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के महरुआ बाजार क्षेत्र के निवासी हैं, जिसके कारण उनकी सफलता से दोनों जिलों में उत्साह है। पुरु दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अकबरपुर के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज से पूरी की। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में विद्यालय में टॉप किया था। इसके उपरांत उन्होंने आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। सिविल सेवा परीक्षा में यह उनका तीसरा प्रयास था। इससे पूर्व के दो प्रयासों में वे साक्षात्कार तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन सूची में स्थान नहीं बना पाए थे। तीसरे प्रयास में उन्होंने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ यह सफलता प्राप्त की। पुरु दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि माता श्रीमती राधा दुबे और पिता संजय दुबे के निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा और समर्थन के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी शिक्षा और सेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं। उनके एक चाचा अयोध्या में प्रधानाध्यापक और चिकित्साधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। पुरु दुबे वर्तमान में दिल्ली में रहकर अपनी तैयारी कर रहे थे। उनके आईएएस में चयन की सूचना मिलते ही सिद्धार्थनगर के बांसी, अंबेडकरनगर के महरुआ बाजार और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन, मित्र और शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में दलित परिवार से मारपीट:जातिसूचक गाना बजाने के विरोध पर 50 अज्ञात समेत 13 नामजद पर केस
    Next Article
    बलिया में होली मिलन समारोह:पूर्व मंत्री आनंद शुक्ल समेत कई दिग्गज हुए शामिल, रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment