Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में दलित परिवार से मारपीट:जातिसूचक गाना बजाने के विरोध पर 50 अज्ञात समेत 13 नामजद पर केस

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में होली पर डीजे पर जातिसूचक गाना बजाने का विरोध करने पर दलित परिवार से मारपीट के मामले में आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने यह कार्रवाई डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी के हस्तक्षेप के बाद की, जबकि पहले पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी। इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है। यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव कठौली में होली के दिन हुई। आरोप है कि कुछ लोग जुलूस निकालकर एक दलित परिवार के घर के सामने जातिसूचक गाना बजा रहे थे। परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद जुलूस में शामिल लोग वहां से चले गए। करीब आधे घंटे बाद 50 से 60 लोग दोबारा वापस आए और दलित परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट और हंगामे के वीडियो भी सामने आए थे। शुरुआत में पुलिस इस प्रकरण को दबाने में जुटी थी। घायलों का मेडिकोलीगल तो करवा दिया गया था, लेकिन पुलिस मुकदमेदारी से बच रही थी। इसका उद्देश्य होली के दौरान थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था दिखाकर उच्च अधिकारियों को गुमराह करना था। हालांकि, पुलिस के मंसूबे कामयाब नहीं हुए और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमे में ओमकार पुत्र पीतम वादी हैं। संजीव, बब्लू, नवनीत तोमर, शनी, अक्षय, मोनू शर्मा, मोहित शर्मा, अंकित, प्रिंस, अर्पित, विजय, अनिल कुमार सिंह, हिमांशु और सुशांत सहित करीब 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 204, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री:अधिकतम 36 डिग्री; बदलते मौसम से बढ़ीं स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें
    Next Article
    पुरु दुबे का IAS में चयन:AIR 86 के साथ बढ़ाया मान, दिल्ली में रहकर कर रहे थे तैयारी, तीसरे प्रयास में सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment