Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बजट को बताया ऐतिहासिक:यह अब तक का सबसे बड़ा बजट, किसानों-युवाओं पर केंद्रित

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वर्ष 2026-27 के बजट को ऐतिहासिक और जनसमर्पित बताया। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जिसे विशेष रूप से किसानों और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि 2500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाएं जनहित में संचालित की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है और उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस प्रेस वार्ता में जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की शुरुआत में हो रही देरी को लेकर सवाल पूछे गए। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि मेडिकल कॉलेज परियोजना में सरकार का बड़ा निवेश हुआ है। इसकी प्रगति की समीक्षा बैठक में विस्तृत समीक्षा की जाएगी और अस्पताल को शीघ्र शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदिरा मनोरंजन पार्क के सुंदरीकरण के बावजूद उसकी वर्तमान स्थिति पर भी प्रश्न उठे। प्रभारी मंत्री ने इस मुद्दे पर कहा कि इसे भी समीक्षा बैठक में शामिल कर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार विकास कार्यों की नियमित निगरानी कर रही है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर:मऊ में बाइक सवार की मौत, आरोपी ड्राइवर की तलाश
    Next Article
    साइकिल चोरी के बाद छात्रा को मिली नई साइकिल:इटावा प्रशासन ने स्कूल आने में दिक्कत न होने पर की मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment