Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रबंधक के बेटे ने 10वीं की छात्रा से रेप किया:बोला- शारीरिक संबंध बनाओ, शहर में पढ़ाऊंगा; इनकार पर धमकाया- फेल कर दूंगा

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक के बेटे ने 10वीं की छात्रा के साथ रेप किया। शहर में पढ़ाने के नाम पर उसका 4 महीने तक शारीरिक शोषण किया। जब छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसे गालियां दीं। आरोपी ने छात्रा से कहा कि तुम्हें आगे बढ़ना है या नहीं? तुम्हें शहर में पढ़ना है या नहीं? तुम्हारा पूरा खर्चा मैं उठाऊंगा। बस तुम मेरे साथ संबंध बनाओ। छात्रा ने कहा- मुझे ये सब कर के आगे नहीं बढ़ना है। तब आरोपी ने उसे धमकाया। कहा कि अगर तुम मेरे सोई नहीं तो मैं तुम्हें फेल कर दूंगा। फिर आरोपी ने छात्रा से बातचीत का ऑडियो वायरल कर दिया। ऑडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने सुसाइड का प्रयास किया। उसने अपनी छोटी बहन को सारी बातें बताईं। इसके बाद शुक्रवार को गोला थाने में आरोपी प्रबंधक के बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पर रेप समेत पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। केबिन में बुलाकर धमकाया, फिर रेप किया गोला निवासी 15 साल की एक लड़की प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह 10वीं की छात्रा है। छात्रा का कहना है कि मेरे पिता मुबंई में काम करते हैं। मैं एक निजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती हूं। कॉलेज प्रबंधक का बेटा प्रतीक त्रिपाठी टीचर है। वह मुझे परेशान कर रहा है। 4 महीने पहले प्रतीक ने छुट्‌टी के बाद मुझे अपने केबिन में बुलाया। मैं वहां गई तो उसने मुझे पकड़ लिया। मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगा। मैंने जब विरोध किया तो उसने कहा कि अगर तुमने मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो मैं तुम्हें फेल कर दूंगा। तुम्हें बदनाम कर दूंगा। उसने कहा कि हमारे बीच जो होगा, वह किसी को पता नहीं चलेगा। उसने मेरे साथ रेप किया। मैंने उस दिन किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी ने मुझसे मेरा नंबर ले लिया और कॉलकर बात करने लगा। उसने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें आगे बढ़ाऊंगा। तुम्हें गोरखपुर शहर में पढ़ाऊंगा। तुम्हें वहां कमरा दिलवाऊंगा और पूरा खर्च भी मैं ही उठाऊंगा। प्रबंधक ने कहा कि मैं तुम्हारे बाबा से भी बात कर लूंगा। आरोपी ने चार महीने तक मेरे साथ रेप किया। परेशान होकर मैंने यह बात अपनी छोटी बहन को बताई। बहन ने मुझे समझाया। छात्रा ने मना किया तो फेल करने की धमकी दी छात्रा ने बताया कि एक दिन प्रतीक ने मुझे मिलने के लिए फिर बुलाया। मगर मैंने मना कर दिया। नाराज होकर उसने मुझे फोन पर गालियां दीं और बदनाम करने की धमकी दी। उसने कहा कि मैं जब तुम्हारा खर्च उठा रहा हूं तो तुम्हें मिलने में क्या दिक्कत है। मगर मैंने मना कर दिया। इसके बाद प्रबंधक के बेटे ने मेरी बातचीत का एक ऑडियो वायरल कर दिया। छात्रा को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने अपने बाबा को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद वह बाबा के साथ शुक्रवार को थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर प्रबंधक के बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। बाबा ने बताया कि आरोपी बार-बार मेरी पोती को फेल करने की धमकी दे रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद मेरी पोती डिप्रेशन में चली गई है। उसने सुसाइड करने की भी कोशिश की है। वहीं ऑडियो सामने आने के बाद गांव वाले स्कूल पहुंचे। वहां आरोपी को घेर लिया और हंगामा किया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी गांव से फरार है। प्रतीक की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक ढाई माह की बच्ची भी है। ऑडियो में क्या है, अब वो पढ़िए- CO बोले- FIR दर्ज हो गई है, टीमें लगी हैं गोला सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ………………… ये खबर भी पढ़िए- असीम अरुण बोले- PDA से पहले अजगर-मजगर भी बना था:अखिलेश के सारे फॉर्मूले फेल होंगे; सत्ता मिली तब महापुरुषों का अपमान किया समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव के ‘PDA’ फॉर्मूले को फर्जी बताया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा- यूपी की राजनीति में जातिगत गठजोड़ की कोई जगह नहीं। पहले भी अजगर और मजगर जैसे फॉर्मूले प्रयोग हो चुके हैं। अब अखिलेश का ये PDA प्रयोग भी फ्लॉप होगा। असीम अरुण ने NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए जेन-जी आंदोलन का सपोर्ट किया। लेकिन, प्रदर्शन में हुई हिंसा पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली और सरकार के रुख को लेकर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    असीम अरुण बोले- PDA से पहले अजगर-मजगर भी बना था:अखिलेश के सारे फॉर्मूले फेल होंगे; सत्ता मिली तब महापुरुषों का अपमान किया
    Next Article
    योगी ने बिजली विभाग के चेयरमैन को लगाई फटकार:13000 बिजली कनेक्शन का पता ही नहीं, हर महीने करोड़ों वसूल रहा सिंडिकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment