Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेग्नेंट महिला को गला पकड़कर घर के अंदर ले गए:मेरठ में एक घंटे तक घर में कैद रखा; जेवर-कैश लूटकर भागे

    20 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बुधवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर 8 महीने की गर्भवती महिला को बंधक बना लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। महिला ने बताया- साढ़े 11 बजे कुछ लोग गेट खुलवाकर अंदर घुसे और मुझे पकड़कर घर के अंदर ले गए। बदमाशों ने मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फिर कान के कुंडल और पायल उतरवा लिए। साथ ही अलमारी में रखे रुपए और जेवर भी ले गए। परिवार के मुताबिक, घर से करीब 3 लाख रुपए और लाखों के सोने-चांदी के जेवर ले लूटे गए हैं। सूचना पर पुलिस और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। मामला खरखौदा थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला नालपुर गांव में रहने वाले कुलदीप शर्मा नोएडा में काम करते हैं। उनकी पत्नी सीमा आंगनवाड़ी में काम करती हैं। बेटा देवांग भी एक कंपनी में काम करता है। बुधवार सुबह कुलदीप और उनकी पत्नी सीमा घर से निकल गए। करीब 11 बजे देवांग भी रिश्तेदारी में हुई मौत की सूचना मिलने पर घर से चला गया। इसके बाद घर में 8 महीने की गर्भवती रुचि शर्मा घर में अकेली रह गई थीं। परिवार के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे सीमा शर्मा घर लौटीं। उन्होंने बहू रुचि को बदहवास और बेहोशी की हालत में पूजा वाले कमरे में फर्श पर पड़ा देखा। इसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। महिला बोली- गेट खुलवाकर अंदर घुसे रुचि शर्मा ने बताया- करीब साढ़े 11 बजे बदमाश घर में घुसे। वो चार लोग थे। दो घर के बाहर गाड़ी में मौजूद थे। बदमाशों ने गेट खुलवाया। जब मैंने पूछा कि आप कौन हैं, तो एक बदमाश मेरी गर्दन पकड़कर अंदर ले गया। बदमाशों ने मुझे धमकाते हुए कहा कि तुम्हें और तुम्हारे बच्चे को मार देंगे। इसके बाद मेरे सिर पर मुक्का मार दिया। रुचि के अनुसार, बदमाशों ने उसका हाथ काट देने की धमकी भी दी। कुंडल-पाजेब उतरवाने के बाद अलमारी के बारे में पूछा रुचि ने बताया- बदमाशों ने मेरे कान के कुंडल और पाजेब उतरवा लिए। इसके बाद अलमारी में रखे सामान के बारे में पूछा। इसके बाद बदमाश नकदी और जेवर लेकर भाग गए। वो लोग करीब एक घंटे तक घर में रहे। बदमाशों के जाने के करीब आधे घंटे बाद मेरी सास सीमा शर्मा घर पहुंचीं। सीमा बोलीं- तीनों कमरों के दरवाजे खुले थे सीमा शर्मा ने बताया- जब मैं घर पहुंची, तब बहू रुचि पूजा वाले कमरे में फर्श पर बदहवास हालत में पड़ी थी। घर के तीनों कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा था। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने के बाद सीओ किठौर विश्वज्योति राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने टूटी अलमारी और घर के अन्य हिस्सों की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में बात की। पुलिस महिला के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में कितने लोग शामिल थे? वे किस रास्ते से आए और भागे? खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक समय सिंह अत्री ने बताया- गृहस्वामी देवांग शर्मा की तहरीर के अनुसार दोपहर में घर लौटने पर उनकी पत्नी रुचि बेहोश मिलीं। होश में आने पर उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे, मारपीट कर नशीला पदार्थ सुंघाया और जेवर व लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- भाजपा को ‘सरप्राइज’ देने की तैयारी में अखिलेश, 10 विधायक तोड़कर राज्यसभा में तीसरी सीट जीतने की तैयारी...? यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव है। इसके प्रत्याशियों को लेकर सोमवार (28 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो वे बोले, ‘सरप्राइज के लिए तैयार रहिए…।’ आज यूपी एक्सप्लेनर में अखिलेश के इसी ‘सरप्राइज प्लान’ को डिकोड करेंगे। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में एविनिक्स की फैक्ट्री में भीषण आग, 70 मिनट में 7 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
    Next Article
    गोरखपुर में उमस और तेज धूप से लोग बेहाल:तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, 4-5 दिन तक नहीं मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment