Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिजन मरणासन्न भाई को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे:रायबरेली में लालगंज पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

    1 hour ago

    2

    0

    रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं। आदर्श नगर की एक महिला अपने मरणासन्न भाई को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण उसके भाई पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़िता के अनुसार, उसके भाई से कुछ स्मैकियों द्वारा जबरन पैसे की मांग की जा रही थी। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो स्मैकियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया। महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने 112 और लालगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल भाई को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना ने लालगंज कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि क्षेत्र से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज अमित सिंह को देते हुए विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना में देरी:क्षत्रिय महासभा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    प्रभारी मंत्री जलभराव के बीच अस्पताल पहुंचे:बाराबंकी महिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment