Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिले:जेल से जब्त हुआ था; पूर्व PM का पोता रेप केस में उम्रकैद काट रहा

    19 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु की जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज मिली हैं। शनिवार को फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में इसका पता चला। क्राइम ब्रांच ने 11 अगस्त को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में छापा मारा था। इस दौरान रेवन्ना को जेल की कोठरी में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़ा गया। अधिकारियों ने मोबाइल, चार्जर, पेन ड्राइव और नोटबुक जब्त की थी। प्रज्वल, JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वह नौकरानी से रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। जेल में मोबाइल, पेन ड्राइव या नशीली चीजें मिलने पर कैदी की सुविधाएं कम की जा सकती हैं या उसे अलग सेल में रखा जा सकता है। उसके खिलाफ नया केस दर्ज हो सकता है और अतिरिक्त जेल की सजा भी हो सकती है। जेल में मोबाइल की ब्लैक मार्केट, 2 लाख रुपए तक बेचा जा रहा जेल में प्रज्वल को मोबाइल पहुंचाने के आरोप में 9 गिरफ्तार बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन और सिम कार्ड पहुंचाने के तीन मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। मेड ने प्रज्वल पर कई बार रेप का आरोप लगाया था प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मामला अप्रैल 2024 में सामने आया, जब उनके परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 वर्षीय महिला ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि प्रज्वल ने 2021 से उसके साथ कई बार रेप किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी। इसके बाद प्रज्वल के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हुई। इसी दौरान उनके कथित सेक्स वीडियो सामने आने से मामला देशभर में चर्चा में आ गया। प्रज्वल 2024 के लोकसभा चुनाव में हासन से JDS के उम्मीदवार थे और आरोप सामने आने के बाद विदेश चले गए थे। 31 मई 2024 को जर्मनी से लौटने पर उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। रेवन्ना के 2 हजार से ज्यादा वीडियो क्लिप सामने आईं थीं पिछले साल, प्रज्वल के सोशल मीडिया पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आईं थीं। 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रज्वल ने कर्नाटक की हासन संसदीय सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सांसदी नहीं बचा सका। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद JDS ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु जेल का VIDEO, कैदी डांस-शराब पार्टी हो रही थी, पहले वीडियो में ISIS आतंकी जुहैब फोन इस्तेमाल करता दिखा था बेंगलुरु की पराप्पना अग्रहरा सेंट्रल जेल का एक और VIDEO सामने आया है। इसमें कैदी गाना गाते, नाचते और पार्टी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी इस वीडियो की पुष्टि होना बाकी है। 55 मिनट के वायरल वीडियो की शुरुआत में शराब की 4 बोतलें खिड़की पर सजी हुई दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- गणेश उत्सव में शराब पर रोक एकतरफा:इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे; पुणे में उपद्रव की आशंका से लगा था बैन
    Next Article
    बंगाल सरकार अब छात्रों को मोबाइल के पैसे नहीं देगी:शिक्षा पर खर्च किया जाएगा; पिछले साल 15 लाख स्टूडेंट्स पर ₹1500 करोड़ खर्च हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment