Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पार्क के पास युवक की डंडों से पिटाई, VIDEO:फतेहपुर में हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस, सिविल लाइन इलाके की घटना

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने एक युवक की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वायरल वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित हिकमतुल्ला पार्क के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक एक व्यक्ति को डंडों से मार रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े हैं। स्थानीय लोगों ने बताया—इलाके में बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं स्थानीय निवासी सचिन और असलम ने बताया कि इस इलाके में आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी पार्क के अंदर कई लड़कों के बीच काफी देर तक झगड़ा और मारपीट हुई थी। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस बोली—तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई आबू नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मारपीट की घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में रमजान से पहले व्यवस्थाएं सुधारने की मांग:साफ-सफाई, पानी-बिजली और सुरक्षा दुरुस्त करने को ज्ञापन
    Next Article
    40 साल पुराने जमीन विवाद में तनाव का मामला:बागपत में पीड़ित परिवार ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment