Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीआईजी की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक:होली-रमजान-ईद पुरानी परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाने के निर्देश दिए

    7 hours ago

    1

    0

    होली, रमजान और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए 24 फरवरी मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने की। बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाने की अपील डीआईजी संजीव त्यागी ने सभी थाना क्षेत्रों से आए पीस कमेटी सदस्यों से पिछली बैठकों का फीडबैक लिया और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता से अपील की कि पुरानी परंपराओं के अनुसार ही त्योहार मनाएं तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करें। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत राज विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया। हुड़दंग और छेड़छाड़ पर सख्ती जिलाधिकारी ने कहा कि रंग खेलने के इच्छुक न होने वालों को बाध्य न किया जाए। हुड़दंग, छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे और ध्वनि उपकरण निर्धारित मानकों के तहत ही बजाने होंगे तथा कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जुलूसों पर विशेष निगरानी पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने निर्देश दिए कि जिन थाना क्षेत्रों में होली के जुलूस निकलते हैं, वहां थानाध्यक्ष विशेष सतर्कता बरतें और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। सभी पुलिस कर्मियों और आयोजकों को बाडी प्रोटेक्टर जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरण साथ रखने होंगे। डीआईजी ने बताया कि होली जुलूस और होलिका दहन स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, बांसी निखिल वक्रवर्ती, डुमरियागंज राजेश कुमार, इटवा कुणाल, शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, सभी थानाध्यक्ष और पीस कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में डीआईजी संजीव त्यागी और जिला प्रशासन ने जनपदवासियों को होली, रमजान और ईद की शुभकामनाएं देते हुए शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। सिद्धार्थनगर में भी प्रशासन, पुलिस और पीस कमेटी के सहयोग से सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि होली, रमजान और ईद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में 143 वाहनों के चालान:जाम से निजात को परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 8.05 लाख रुपए वसूले
    Next Article
    परीक्षकों की लापरवाही, अधिकांश परीक्षकों ने नहीं दी अंक सूची:वाराणसी में 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं होने के बाद भी नहीं दी गई सूची, 28 फरवरी तक अंतिम मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment