Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी के घर 11वीं की दो सहेलियों ने फांसी लगाई:एक की मौत, दूसरी फंदा टूटने से बची, सहारनपुर में घरवाले खोजते पहुंचे तो डर गई थीं

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में 11वीं में पढ़ने वाली दो सहेलियों ने गुरुवार दोपहर फंदे पर लटक गईं। इससे एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी फंदा खुलने से बच गई। वह फर्श तड़पते हुए पड़ी मिली। उसके गले पर फांसी लगाने के निशान पाए गए। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों छात्राएं सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन वो एक लड़के से मिलने चली गई थीं। इसकी भनक परिजनों को लग गई। वे लड़के के घर पहुंच गए। इससे दोनों लड़कियां डर गईं और फंदे पर लटक गईं। शुरुआती जांच के मुताबिक, जिस छात्रा की मौत हुई है, उसका लड़के के साथ अफेयर था। वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर थाना चिलकाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… पुलिस के अनुसार, चिलकाना थाना क्षेत्र में गर्ल्स कॉलेज है। गांव पटनी की दो और कस्बा चिलकाना की एक छात्रा आपस में सहेलियां हैं। तीनों गुरूवार सुबह घर से 3 किमी. दूर सुल्तानपुर स्थित इंटर कॉलेज जाने के लिए निकली थी। लेकिन वे कॉलेज न जाकर कॉलेज से एक युवक के खाली घर पहुंच गईं। स्कूल मैनेजमेंट ने सुबह करीब 11 बजे छात्राओं के परिजनों को जानकारी दी कि दोनों लड़कियां स्कूल नहीं आई हैं। परिजनों ने जवाब दिया कि दोनों सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। परिजन अनहोनी के डर से तुरंत स्कूल पहुंचे। छात्राओं की सहेलियों से जानकारी ली। तभी एक छात्रा की सहेली ने परिजनों को बताया कि आपकी बेटी का दक्ष शर्मा (20 साल) से प्रेम संबंध है। वो अपनी दोस्त के साथ उसके ही घर गई है। लड़के के घर पहुंचे परिजन, बाहर लोगों की भीड़ जुटी परिजनों को पता चला कि दक्ष शर्मा का घर सुल्तानपुर मोहल्ले में स्कूल से 25 मीटर की दूरी पर है। कुछ ही देर में सभी वहां पहुंच गए। परिजनों ने मकान का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। उस समय दोनों छात्राएं मकान के अंदर ही थीं। बाहर परिजनों और लोगों की भीड़ देखकर दोनों घबरा गईं। दुपट्‌टों से लगाई फांसी, दूसरी का फंदा खुला पोल खुलने और बदनामी के डर से दोनों छात्राओं ने अपने स्कूल के दुपट्टे से फंदा बनाया और लटकने का प्रयास किया। काफी देर तक जब मकान का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दूसरे रास्ते से अंदर जाने का प्रयास किया। परिजनों में से एक व्यक्ति पड़ोसी की छत के रास्ते मकान तक पहुंचा और दरवाजा खोला। अंदर देखा तो एक छात्रा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरी छात्रा का फंदा खुल गया था और वह नीचे गिर गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया। दूसरी का मेडिकल कराया जा रहा है और पुलिस उसकी हालत पर नजर रखे है। लोगों के पहुंचने पर दक्ष छत से कूदकर भागा दक्ष अपने पिता के साथ रहता है। उसके पिता ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। सुबह 6 बजे ही काम पर चले जाते हैं। पिता के जाने के बाद उसने छात्राओं को अपने घर बुला लिया था। दक्ष से मिलने उसकी गर्लफ्रेंड अपनी दो सहेलियों के साथ गई थी। एक लड़की के साथ वह दक्ष के घर में चली गई। जबकि दूसरी को गेट पर खड़ा कर दिया था। बाहर खड़ी लड़की ने मृतका के घर के पास रहने वाली लड़की को बताया कि तुम्हारी पड़ोसन स्कूल नहीं गई, वो लड़के के घर आई है। ये बताकर वह वहां से भाग गई। इससे छात्राओं के स्कूल न जाने की बात मैनेजमेंट और परिजनों तक पहुंच गई। जब परिजन दक्ष के दरवाजे पर पहुंचे तो वह छत से कूदकर भाग निकला। लड़की की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने कहा, जब हम दक्ष के घर पहुंचे तो बाहर ताला लगा था। कुछ देर बाद दोबारा पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब घर के अंदर गए तो मेरी बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। दूसरी लड़की जमीन पर घायल पड़ी थी। उधर, घायल छात्रा ने पुलिस को बताया कि हम तीन सहेलियां स्कूल न जाकर दक्ष शर्मा के घर गए थे। परिजनों के आने की आहट पर डर के कारण हमने आत्महत्या का प्रयास किया। सीओ बोले- विवाद में लड़की ने फांसी लगाई सदर क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया- प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के चलते युवती ने यह कदम उठाया है। परिजनों से शिकायत लेकर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- पीठ में गोली लगी, 1Km स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचा:झांसी में बदमाशों ने गोली मारी, खूब बहता रहा, 53 साल के कारोबारी ने हिम्मत नहीं हारी यूपी के झांसी में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी। वह दुकान से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुके तो पीछे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनकी कमर में लगी और खून बहने लगा। हालांकि, 53 साल के कारोबारी ने स्कूटी की स्पीड तेज कर दी और खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसदों ने संसद में जुटाए ₹2.15 लाख:कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में किया दान,रसीद भी ली
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:डिंपल बोलीं- भाजपा रुपए देकर ईमान खरीदना चाहती; अफेयर में महंत ने 2 दोस्तों को मारकर दफनाया; गुटखा खाने पर सिपाही सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment