Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी ने महिला सुपरवाइजर को चाकू से गोदकर मार डाला:5 महीने पहले प्रयागराज से नौकरी करने झारखंड गई थी; पिता गश खाकर गिरे

    23 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की एक आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की झारखंड में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वह झारखंड में पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) पद पर कार्यरत थी। वहां किराए के कमरे में रहती थी। गुरुवार (17 सितंबर) दोपहर उनका प्रेमी उनके कमरे पर पहुंचा। इसके बाद उसने चाकू से गोदकर सुपरवाइजर की हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने प्रेमी को पकड़ लिया। प्रेमी मिर्जापुर का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की 5 महीने पहले ही झारखंड में नौकरी लगी थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे जब उनका शव पैतृक गांव लाया गया, तो चीख-पुकार मच गई। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे अनीता के शव का मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता ने बेटी को मुखाग्नि दी। इसके बाद वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। मामला मांडा थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला उल्दा गांव में रहने वाली काशी प्रसाद बिंद की बेटी अनीता बिंद (27) की 5 महीने पहले आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लगी थी। उनकी तैनाती झारखंड के चक्रधरपुर के सोनुवा ब्लॉक के महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में थी। वह पश्चिम सिंहभूमि के चक्रधरपुर शीतला मंदिर ग्वाला पट्टी वार्ड-7 में किराए के मकान में रहती थीं। अनीता की अभी शादी नहीं हुई थी। वह 4 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर की थी। उनके पिता काशी बिंद और भाई श्याम बिंद (35) उल्दा गांव में ही दर्जी का काम करते हैं। छोटा भाई आदर्श (24) पढ़ाई करता है। छोटी बहन गीता (21) ग्राम पंचायत का काम देखती है। प्रेमी ने कमरे पर जाकर की हत्या 17 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र का रहने वाला अनिल कुमार बिंद अनीता से मिलने झारखंड स्थित उनके कमरे पर गया था। इसी बीच कमरे में चीख-पुकार की आवाज सुनकर मकान मालिक संजय साव और मोहल्ले के लोग ऊपरी मंजिल के मकान पर पहुंचे। इस पर अनिल कमरे से निकल कर भागने लगा। कमरे में चाकू से बेरहमी से गोदी गई अनीता की लाश पड़ी थी। लोगों ने अनिल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भाई बोला- पहले से गांव आता था अनिल अनीता के भाई श्याम बिंद ने बताया- हम लोग अनीता की हत्या की सूचना पर झारखंड के थाने पहुंचे। वहां हम लोगों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हो गई। अनिल की हमारे गांव में रिश्तेदारी है। इसीलिए उसका पहले से अक्सर गांव में आना-जाना था। लेकिन अनिल और बहन अनीता के अफेयर के बारे में हमें कुछ पता नहीं है। अनीता की अनिल से महज दोस्ती थी। अनीता पढ़ाई में तेज थी भाई श्याम बिंद ने बताया- अनीता ने कुछ साल पहले सीडीपीओ भर्ती परीक्षा दी थी। लेकिन वह पास नहीं हो सकी थी। फिर 5 महीने पहले वह सुपरवाइजर बन गई थी। लेकिन, उसे पढ़ाई में काफी इंट्रेस्ट था। वह बड़े लेवल की अफसर बनने का ख्वाब देखती थी। 3 साल से चल रहा था अफेयर पुलिस की पूछताछ में अनिल ने खुद को अनीता का प्रेमी बताया है। दोनों के बीच 3 साल से अफेयर था। पुलिस इस वारदात को अफेयर से जोड़कर देख रही है। झारखंड के चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवनीश भगौड़ा के मुताबिक, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। अभी तक अफेयर को लेकर हत्या की बात सामने आई है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- मैं नौकरी देता जाऊंगा, वह गिनते जाएं, पहले चाचा-भतीजे नौकरियों पर डकैती डालते थे सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ में अखिलेश और शिवपाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पहले नौकरियों में डकैती डालने के लिए चाचा-भतीजे की जोड़ी बेखौफ निकल पड़ती थी। आज उपदेश की भूमिका में हैं। 2027 के बाद उपदेशक भी नहीं रह पाएंगे। पूरी खबर पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में जय श्रीराम बोलने पर भड़का टीचर:छात्रों को फटकारा, बोला- इतने देवी-देवता, संकट में कौन बचाएगा; बजरंग दल ने कॉलेज घेरा
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा; e-KYC नहीं तो गैस पर सब्सिडी बंद; योगी बोले- मैं नौकरी दूंगा, चाचा-भतीजे गिनते रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment