Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी-प्रेमिका ने फोन पर बात करते-करते जान दी:कौशांबी में अपने-अपने घर में लगाई फांसी; 27 दिन बाद लड़की की थी शादी

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के कौशांबी में प्रेमी-प्रेमिका ने फोन पर बात करते हुए अपने-अपने घरों में आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह दोनों के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कोमल पटेल (19) और प्रदीप पटेल (20) के बीच अफेयर था। लेकिन, घरवालों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इससे दोनों नाराज थे। इसी वजह से दोनों ने सुसाइड किया। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया- हमें दो अलग-अलग नंबरों से आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो करीब 50 मीटर की दूरी पर एक लड़के और एक लड़की ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने जब दोनों के मोबाइल चेक किए तो पता चला कि आखिरी बार दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर रात तक बात कर रहे थे। घटना जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर कोखराज थाना क्षेत्र की है। लड़की का 15 जून को तिलक जाना था और 19 जून को बारात आनी थी। 3 तस्वीरें देखिए- लड़की 5वीं और लड़का 10वीं पास था भरवारी नगरपालिका के रमचौरा गांव में कन्हैयालाल परिवार के साथ रहते हैं। वह रिक्शा चलाते हैं। कोमल के अलावा उनके दो बेटे मान, ज्ञान और दो बेटियां राजपति व रामरति हैं। ज्ञान सिंह को छोड़कर बाकी सभी की शादी हो चुकी है। कोमल सिर्फ 5वीं कक्षा तक पढ़ी थी। पुलिस के मुताबिक, कोमल का घर से 50 मीटर दूर रहने वाले कुलदीप से अफेयर चल रहा था। 10वीं पास कुलदीप ई-रिक्शा चलाता था। उसके पिता खिन्नीलाल खेतीबाड़ी करते हैं। उसका एक बड़ा भाई दयाराम है। परिवार वाले सुबह उठे तो दोनों फंदे से लटके मिले कुलदीप के बड़े भाई दयाराम ने बताया- मैं सुबह सोकर उठा तो देखा कि छोटा भाई अब तक नहीं जागा था। जबकि, वह रोज सुबह काम पर चला जाता था। जब मैं उसे उठाने के लिए कमरे में गया, तो उसका शव पंखे से लटका मिला। कुछ देर बाद पड़ोसी कन्हैयालाल के घर से भी रोने-चीखने की आवाज आने लगी। मैं वहां पहुंचा तो देखा कि उनकी बेटी कोमल ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को पंखे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों परिवारों से पूछताछ की। चाची ने कहा- भतीजी ने क्यों आत्महत्या की, पता नहीं गांववालों का कहना है कि घरवालों ने प्रेमिका की शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, दोनों के परिवारों ने अफेयर की बात से इनकार किया है। कुलदीप के चाचा ने कहा कि उन्हें अफेयर के बारे में कुछ पता नहीं है। वहीं, कोमल की चाची कुसुम ने बताया- भतीजी ने क्यों आत्महत्या की, इसके बारे में कुछ पता नहीं है। परिवार को कभी यह अंदाजा नहीं था कि कोमल किसी से प्रेम करती है। आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह समझ से बाहर है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… ‘कॉकरोच जनता पार्टी के पीछे विदेशी फंडिंग’, गाजियाबाद में नंदकिशोर गुर्जर बोले- विपक्षी पार्टियां साजिश रच रही कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर देश में माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ये लोगों के बीच आपसी भाईचारा बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा है। इसके पीछे विदेशी फंडिंग और आतंकवाद से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और हिंदुस्तान में जिहादी सोच रखने वाले लोग इसे फॉलो कर रहे हैं। जिससे इसके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। हिंदू समाज के कुछ लोग भी बहकावे में आकर इससे जुड़े हैं। ये एक षड्यंत्र हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुल्हाड़ी से बड़े भाई का सिर धड़ से अलग किया:छोटे भाइयों ने भाभी को भी पीटा; आज ही मुंबई से प्रयागराज लौटा था
    Next Article
    गंगा दशहरा-बकरीद पर सुरक्षा के कड़े निर्देश:डीएम ने कहा- घाटों पर मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और गोताखोर को तैनात करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment