Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम विवाह के बाद युवती ने सुरक्षा मांगी:परिजनों पर पति को झूठा फंसाने का आरोप, SSP से लगाई गुहार

    16 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ी की रहने वाली काजल ने SSP कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि प्रेम विवाह करने के बाद उसे और उसके पति दीपक को परिजनों से खतरा है। काजल ने बताया कि उसने हाल ही में अपने प्रेमी दीपक के साथ घर छोड़ दिया था। दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली है और अब एक साथ रह रहे हैं। काजल बालिग है और उसने मोरना कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दीपक से दोस्ती की थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब परिवार को उनके रिश्ते का पता चला, तो काजल के साथ मारपीट की गई और उस पर दबाव बनाया जाने लगा। इसी वजह से उसने दीपक के साथ घर छोड़कर शादी करने का फैसला किया। काजल का मुख्य आरोप है कि उसके परिवार वालों ने उनके रिश्ते का विरोध करते हुए दीपक के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया है। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से दीपक के साथ रह रही है और उन्हें किसी भी प्रकार की कानूनी या पारिवारिक परेशानी नहीं दी जानी चाहिए। काजल ने SSP से मांग की है कि उसे और उसके पति को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे बिना किसी डर के अपना जीवन साथ बिता सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली की 1300 मस्जिदों में हुई अलविदा की नमाज:नमाजी बोले- अलविदा या माहे रमजान, अमन-चैन के लिए दुआएं कीं
    Next Article
    गैस एजेंसी संचालकों के साथ DM की बैठक:एडिशनल CP ने कहा- हर थाना स्तर पर कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment