Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेबीज संक्रमण से बेटा भौंका:कछवा में दिव्यांग पिता मंदिर पहुंचा, 4 महीने पहले कुत्ते ने काटा था

    1 hour ago

    1

    0

    कछवा थाना क्षेत्र के जमुआ चौराहे पर एक दिव्यांग व्यक्ति अपने बेटे को गोद में लेकर मंदिर पहुंचा, जहां बेटे की हालत बिगड़ गई और वह कुत्ते की तरह भौंकने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस बुलाई गई और पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कछवा भेजा गया। जमुआ चौराहे स्थित श्रीराम जानकी मंदिर और हनुमान जी मंदिर पर जोगीपुरवाड निवासी भाईलाल अपने बेटे करण के साथ बैठे थे। करण कुत्ते जैसी आवाजें निकाल रहा था। बेटे की यह स्थिति देखकर मंदिर परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासी बद्री सिंह ने तत्काल 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। करण के पिता भाईलाल ने बताया कि चार महीने पहले करण अपने ननिहाल हरौवा गया था, जहां उसे एक कुत्ते ने काट लिया था। उस समय उन्होंने एक निजी क्लिनिक में एक इंजेक्शन लगवाया था। बाद में कछवा आकर सीएचसी कछवा में दूसरा इंजेक्शन लगवाया गया था। भाईलाल के अनुसार, सीएचसी कछवा से उन्हें एक महीने बाद फिर इंजेक्शन लगवाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे किसी कारणवश नहीं जा सके और बेटे का पूरा इलाज नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि कल से करण के सिर में दर्द था और आज दोपहर से वह 'भूत-भूत' कहकर डरने लगा था। शाम होने पर भाईलाल बेटे को मंदिर ले आए, यह सोचकर कि यहां उसे डर नहीं लगेगा। मंदिर पहुंचने के कुछ देर बाद करण की आवाजें कुत्ते जैसी होने लगीं। इसके बाद उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद उन्हें सीएचसी कछवा भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 25 की चाय 30 की हुई:दुकानदार बोले- महंगा मिल रहा सिलेंडर, हालात सामान्य होने पर कर देंगे पहले वाला रेट
    Next Article
    किशोर से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार:फिल्म दिखाने और चॉकलेट खिलाने का लालच ले गया था, जंगल में की वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment