Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका के अंतिम संस्कार के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या:पीलीभीत में जहर खाकर किशोरी ने दी थी जान, मौत की खबर मिलते ही घर से निकला था

    6 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी युगल की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार को एक 15 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को उसकी मौत के गम में उसके प्रेमी (20) ने भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। 24 घंटे के भीतर हुई इन दो घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना मंगलवार सुबह सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराभगु से शुरू हुई। यहां की निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने घर के भीतर अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनगढ़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया। किशोरी की मौत के बाद बुधवार को जब उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई, तो इसकी जानकारी उसके प्रेमी करण (20 ) को मिली। करण मूल रूप से जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बगवा का निवासी था, लेकिन पिछले तीन वर्षों से पिपराभगु में अपने नाना के घर रह रहा था। यहीं उसका किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के अंतिम संस्कार की खबर मिलते ही करण घर से लापता हो गया। परिजनों ने करण की तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद गांव के पास स्थित नारायण के बाग में उसका शव एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि दोनों ही घटनाओं के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वन्यजीव प्रबंधन कार्यशाला के बीच महिला को खा गया बाघ:घास काटने गई थी, तभी किया अटैक, क्षत विक्षत शव मिला
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 183 का टारगेट दिया:मार्कस स्टोयनिस ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, मार्क अडायर को 2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment