Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वन्यजीव प्रबंधन कार्यशाला के बीच महिला को खा गया बाघ:घास काटने गई थी, तभी किया अटैक, क्षत विक्षत शव मिला

    8 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) में बुधवार को एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना ऐसे समय हुई जब वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ वन्यजीवों के प्रबंधन और सुरक्षा पर एक कार्यशाला में चर्चा कर रहे थे। बुधवार सुबह 9 बजे पीलीभीत वृत्त कार्यालय के वन सभागार में दो दिवसीय 'वन्यजीव प्रबंधन हेतु क्षमता विकास कार्यशाला' का आयोजन किया गया था। मुख्य वन संरक्षक (रूहेलखण्ड जोन) पी.पी. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह और टीएसए फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित थे। कार्यशाला का उद्देश्य फील्ड स्टाफ को सरीसृप, स्तनधारी जीवों और पक्षियों के आधुनिक रेस्क्यू और उपचार की ट्रेनिंग देना था। कार्यशाला में विशेषज्ञ बाघ, तेंदुआ और मगरमच्छों के सफल रेस्क्यू के तरीकों पर चर्चा कर ही रहे थे, तभी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से एक सूचना मिली। जंगल के किनारे घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ महिला को खींचकर झाड़ियों में ले गया,जहां उसकी मृत्यु हो गई। बुधवार सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कार्यशाला के पहले दिन डॉ. शैलेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने बाघ, पैंगोलिन, मगरमच्छ और दुर्लभ 'बंगाल फ्लोरिकन' जैसे जीवों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। ट्रेनिंग में यह बताया गया कि घायल वन्यजीवों का उपचार और रेस्क्यू कैसे किया जाए, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके। यह विडंबना रही कि जिस समय अधिकारी इन चुनौतियों से निपटने की रणनीति बना रहे थे, उसी समय ज़मीनी स्तर पर एक परिवार ने बाघ के हमले में अपना सदस्य खो दिया। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला गुरुवार को भी जारी रहेगी। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर गश्त बढ़ा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी का 9.12 लाख करोड़ का बजट,भौंरट बांध-परियोजना होगी पूरी:ललितपुर में सिंचाई को रफ्तार, किसानों को मिलेगा पानी
    Next Article
    प्रेमिका के अंतिम संस्कार के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या:पीलीभीत में जहर खाकर किशोरी ने दी थी जान, मौत की खबर मिलते ही घर से निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment