Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका के चाचा ने 12वीं के छात्र की हत्या की:महोबा में शादी में बवाल खड़ा करने का था डर, गला घोंटकर मौत के घाट उतारा

    11 hours ago

    1

    0

    महोबा में प्रेम-प्रसंग के चलते 12वीं के एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। खन्ना थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में लापता छात्र रवि प्रजापति का शव तालाब में मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती के पिता और चाचा ने शादी में बाधा आने के डर से छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बन्नी बरमपुरवा गांव निवासी 12वीं का छात्र रवि प्रजापति 1 फरवरी की रात अपने घर से लापता हो गया था। उसके घर का दरवाजा खुला था और मोबाइल बिस्तर पर पड़ा था, लेकिन रवि का कहीं पता नहीं था। बेटे की गुमशुदगी की खबर सुनकर राजस्थान में मजदूरी करने वाले उसके माता-पिता गांव लौटे। तलाश के दौरान शुक्रवार दोपहर गांव के सिमरा तालाब में रवि का शव उतराता हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस की गहन पड़ताल में हत्या की गुत्थी सुलझ गई। पुलिस के अनुसार, रवि का गांव के ही रामऔतार की बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग था। युवती की शादी 5 फरवरी को होनी थी। युवती के पिता रामऔतार और चाचा रामसिंह यादव को डर था कि रवि शादी में बाधा डाल सकता है या कोई हंगामा खड़ा कर देगा। इसी डर और सामाजिक बदनामी से बचने के लिए, शादी से चार दिन पहले दोनों भाइयों ने मिलकर रवि की गला घोंटकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के इरादे से उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया था। खन्ना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लाला उर्फ रामसिंह और रामऔतार को नहर पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव:21 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
    Next Article
    फतेहपुर में बेटे ने मां की हत्या की:सिर पर बाइक के शॉकर रॉड से किया था हमला, कानपुर में चल रहा था इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment