Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका के चलते दोस्त को उतारा मौत के घाट:पुलिस ने 35 दिन बाद किशोर हत्याकांड का किया खुलासा

    1 hour ago

    1

    0

    एटा पुलिस ने 35 दिन पहले हुई 16 वर्षीय किशोर धर्मेंद्र की नृशंस हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक के जिगरी दोस्त मोहित (20) और उसके भाई रवी (18) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने प्रेमिका के खातिर कुल्हाड़ी से गला काटकर धर्मेंद्र की हत्या की थी। यह घटना एटा जिले के निधौली कलां थानाक्षेत्र के जौहरपुर गांव में 6 फरवरी को हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहित गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। मृतक धर्मेंद्र भी उसी लड़की से बात करने लगा था, जिससे मोहित को शक हुआ। इसी बात से नाराज होकर मोहित ने अपने भाई रवी के साथ मिलकर धर्मेंद्र की हत्या की योजना बनाई। उसने हत्या से पहले बाजार से कुल्हाड़ी खरीदी और उसे खेतों में छिपा दिया था। घटना वाले दिन, मोहित ने धर्मेंद्र को सुबह दौड़ लगाने के बहाने बुलाया। दोनों अक्सर साथ दौड़ने जाते थे। खेत में पहुंचने पर मोहित और रवी ने धर्मेंद्र पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद, आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, धर्मेंद्र का मोबाइल फोन, अपने खून से सने कपड़े, जूते और बेल्ट एक थैले में रखकर नहर किनारे झाड़ियों में जला दिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 6 फरवरी को जौहरपुर गांव से लगभग 200 मीटर दूर सरसों के खेत में धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने तब इस ब्लाइंड मर्डर केस की जांच शुरू की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग को मुर्गा बनाया, पैर पर सिर रखवाया:शाहजहांपुर में दबंगों ने बीच सड़क पीटा; विरोधी की मदद करने पर दी सजा
    Next Article
    मेरठ की CCSU में सर्वाइकल कैंसर के बचाव का टीकारण:कुलपति ने की छात्रांओं से वेक्सिनेशन कराने की अपील, बोली- भविष्य के लिए जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment