Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रमुख सचिव विधि ने कहा:एक माह में पूरी होगी 900 नई अदालतों के गठन की प्रक्रिया

    5 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में 900 नई अदालतों के गठन से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान प्रमुख सचिव, विधि ने न्यायालय को बताया कि एक माह के अंदर सक्षम स्तर पर औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति एके चौधरी की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज की गई एक जनहित याचिका पर पारित किया है। याचिका में प्रदेश में कुल 9149 अदालतों के गठन का मुद्दा उठाया गया है। राज्य सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी ने अक्टूबर 2024 में ही पहले चरण में 900 अदालतों के गठन को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया था। इन अदालतों में 225 एचजेएस स्तर के, 375 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 300 सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय शामिल हैं। हालांकि, इस मामले में आगे प्रगति न होने पर न्यायालय ने पिछली सुनवाई पर नाराजगी व्यक्त की थी। इसी के चलते प्रमुख सचिव विधि को तलब किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ला मार्टिनियर की जमीन पर अभी निर्माण नहीं:हाईकोर्ट ने एलडीए को दिया निर्देश, अगली सुनवाई 13 मार्च को
    Next Article
    डॉ. मल्लिका सक्सेना को 'सक्षम भारत अवार्ड 2026':शिक्षा और दिव्यांग समावेशी शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment