Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रमोद हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, घायल:बागपत में पत्नी ने प्रेमी के साथ हत्या कर गन्ने के खेत में छिपाया था शव

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत के कोताना गांव में प्रमोद उर्फ मोगली (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सिकंदर उर्फ कालू को मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के दौरान टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध और हत्या की साजिश में शामिल होने की बात बताई है। मामले में मृतक की पत्नी की तलाश की जा रही है। गन्ने के खेत में मिला था प्रमोद का शव प्रमोद के भाई विनोद कुमार ने 19 अक्टूबर को बड़ौत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें मुकेश, अंकित, पंकज और राहुल पर प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले के खुलासे के लिए बड़ौत थाना पुलिस, सर्विलांस सेल और स्वाट की संयुक्त टीम जांच कर रही थी। पूछताछ और जांच के दौरान सिकंदर उर्फ कालू का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। ट्यूबवेल पर छिपे होने की मिली सूचना पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को सूचना मिली कि आरोपी सिकंदर गांव लुहारी के जंगल में एक ट्यूबवेल पर बैठा है। संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी बड़ौत भेजा गया। मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध होने की बात बताई पूछताछ में सिकंदर ने बताया कि वह प्रमोद की दुकान किराए पर लेकर बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। इसी दौरान उसकी पहचान प्रमोद की पत्नी से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। करीब डेढ़ से दो साल से दोनों चोरी-छिपे बड़ौत के एक होटल में मिलते थे। प्रमोद के बेटे को इसकी जानकारी होने के बाद आरोपी ने उसके घर जाना बंद कर दिया, लेकिन फोन पर महिला से संपर्क बनाए रखा। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पितृ पक्ष के दौरान प्रमोद की पत्नी ने उसके साथ देहरादून जाकर रहने की इच्छा जताई थी। इसके लिए प्रमोद को रास्ते से हटाने की बात कही गई। इसके बाद दोनों ने हत्या की योजना बनाई। शराब में गोलियां मिलाने के बाद किया हमला आरोपी ने बताया कि 18 अक्टूबर को प्रमोद की पत्नी ने उसे अपने घेर पर बुलाकर दो गोलियां दी थीं। इन गोलियों को प्रमोद की शराब में मिलाने की बात कही गई थी। आरोपी ने प्रमोद को कोताना के प्राथमिक विद्यालय के पास शराब का क्वार्टर दिया और ट्यूबवेल पर जाने को कहा। आरोपी के मुताबिक, ट्यूबवेल पर उसने शराब में गोलियां मिला दीं। प्रमोद को नशा होने लगा तो उसने उसे जमीन पर गिराने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने शराब की खाली बोतल से उसके सिर पर तीन-चार वार किए। बोतल टूटने के बाद उसके टूटे हिस्से से भी हमला किया। पुलिस के अनुसार, प्रमोद के बेहोश होने पर आरोपी उसे ट्यूबवेल से करीब 20-25 कदम दूर गन्ने के खेत में खींचकर ले गया। वहां उसकी मौत होने की पुष्टि करने के बाद आरोपी मौके से चला गया और रामलीला देखने पहुंच गया। व्हाट्सऐप पर भी हुई थी बातचीत पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान आरोपी व्हाट्सऐप संदेशों के जरिए प्रमोद की पत्नी के संपर्क में था। महिला उससे लगातार घटना के बारे में पूछ रही थी। आरोपी ने बताया कि रामलीला पहुंचने के बाद भी महिला का संदेश आया, जिस पर उसने वारदात को अंजाम देने की बात कही। आरोपी के अनुसार, संदेश डिलीट किए जाने से पहले उसने कुछ चैट के स्क्रीनशॉट ले लिए थे। पुलिस मामले में मृतक की पत्नी की भूमिका की जांच करते हुए उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को विदाई:बंगाली समाज की महिलाएं बेटी मानकर करती हैं विदा, दर्पण में हुआ विसर्जन
    Next Article
    शामली में पुलिस की गाड़ी पर पथराव, VIDEO:भाइयों के झगड़े में पहुंची डायल 112 की गाड़ी तोड़ी, ड्राइवर को लगी ईंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment