Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रीमियर लॉ बैडमिंटन लीग सीजन 2 का समापन:कोर्टरूम स्मैशर्स ने जीता खिताब,मथुरा के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी की टीम हुई विजयी

    16 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में आयोजित प्रीमियर लॉ बैडमिंटन लीग सीजन 2 का समापन भव्य और ऊर्जावान तरीके से हुआ। जिसमें कानूनी पेशे से जुड़े सदस्यों को दो दिनों की प्रतिस्पर्धात्मक भावना, एकता और खेल कौशल के लिए एक साथ लाया गया । विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा समर्थित और शीर्ष प्रायोजक जिंदल स्टील द्वारा संचालित इस लीग ने भारत के कानूनी समुदाय के भीतर फिटनेस और सहयोग की बढ़ती संस्कृति को मजबूत किया है। केंद्रीय मंत्री हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और प्रमुख उद्योगपति नवीन जिंदल ने शिरकत की। टूर्नामेंट में आठ प्रतिस्पर्धी टीमों ने भाग लिया, जिनमें से प्रत्येक ने कानूनी समहू के प्रतिष्ठित सदस्यों का प्रतिनिधित्व किया। टीमों में बेंच ब्रेकर्स, लॉ शटलर्स, कोर्टरूम स्मैशर्स, बैडमिंटन बैरिस्टर्स, नेट नोटिस, लीगल ऐसेस, लिटिगेशन लीजेंड्स और वर्डिक्ट स्क्वाड शामिल थीं। 8 टीमों ने लिया भाग प्रीमियर लॉ बैडमिंटन लीग के इस सीजन में आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें से प्रत्येक के मालिक कानूनी समुदाय के सदस्य हैं। जिसमें ● बेंच ब्रेकर्स - तुषार मेहता ● लॉ शटलर्स - विकास सिंह ● कोर्टरूम स्मैशर्स - सार्थक चतुर्वेदी, जो राष्ट्रीय एंटी डोपिंग अनुशासनिक पैनल के अध्यक्ष भी हैं ● बैडमिंटन बैरिस्टर्स - प्रभु टंडन ● नेट नोटिस - विवेक सूद ● लीगल ऐसेस - मनोज कुमार सिंह ● लिटिगेशन लीजेंड्स - पीयूष भाटिया ● वर्डिक्ट स्क्वाड - संजंती पूवैया फाइनल में हुआ रोमांचक मुकाबला टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण नेट नोटिस और कोर्टरूम स्मैशर्स के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला रहा। एक रोमांचक मुकाबले वाले मैच के बाद, टीम कोर्टरूम स्मैशर्स, जिसके मालिक प्रतिष्ठित अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी हैं, जो राष्ट्रीय एंटी डोपिंग अनुशासनिक पैनल के अध्यक्ष भी हैं, ने विजयी होकर सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम की। उनकी जीत न केवल टीम के लिए बल्कि व्यापक कानूनी समुदाय के लिए भी गर्व का क्षण था। यह रहे टीम में शामिल चैंपियन टीम में राज सरस्वत, अमरनाथ, कप्तान दिनेश रोहिल्ला, लक्ष्मण, हिमांशु मिश्रा, पल्लवी डी, विशाल और शीतल डी. शामिल थे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया। उपविजेता टीम नेट नोटिस, जिसका नेतृत्व कप्तान जतिन ने किया और जिसमें श्रेयस, शीला, अश्विन, विनया, इकबाल, अनूप मिनोचा और अमित ढल्ला शामिल थे, ने उल्लेखनीय दृढ़ संकल्प और कौशल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें सभी वर्गों से सराहना मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही सांसद डॉ. बिंद का अभिनंदन:अमेरिकी टैरिफ घटने, यूरोपीय संघ FTA में योगदान हेतु सम्मानित
    Next Article
    उन्नाव में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत:भल्लाफार्म चौराहे पर ट्रक ने रौंदा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment