Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही सांसद डॉ. बिंद का अभिनंदन:अमेरिकी टैरिफ घटने, यूरोपीय संघ FTA में योगदान हेतु सम्मानित

    18 hours ago

    1

    0

    भदोही में सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद को मंगलवार को सम्मानित किया गया। उन्हें अमेरिकी टैरिफ घटाने और यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन कालीन भवन के एकमा सभागार में ऑल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) और कार्पेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (सीईपीसी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि भदोही का कालीन उद्योग केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि यहां की कला और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि यहां के बुनकर सिर्फ कालीन नहीं बुनते, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करते हैं। सांसद ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ के कारण कालीन उद्योग प्रभावित हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यूरोपीय संघ के साथ एफटीए हुआ और अमेरिकी राष्ट्रपति से वार्ता कर यूएसए से टैरिफ घटाकर 18 फीसदी किया गया। इससे कालीन उद्योग को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। डॉ. बिंद ने कहा कि सरकार एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की सोच है कि उद्योगों के बढ़ने से देश मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि कालीन उद्योग से देश भर में 20 लाख लोग जुड़े हैं, जिनमें से अकेले भदोही में 11 लाख लोग इस उद्योग से अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। सांसद ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी दोहराते हुए कहा कि सीईपीसी और एकमा ने जब भी उनकी आवश्यकता महसूस की, वे उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे उद्योग की मांगों को उचित मंच पर रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीईपीसी के चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोंबर ने सांसद को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें आयकर की धारा 43बी में 180 दिन का समय दिलवाने की मांग की गई। उन्होंने यह भी कहा कि भदोही विश्व प्रसिद्ध होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं की कमी है। कैप्टन गोबर ने कुछ ट्रेनों के भदोही में ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। उनका तर्क था कि इससे भदोही आने वाले विदेशी आयातकों को काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद सीईपीसी उपाध्यक्ष असलम महबूब, एकमा उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सीईपीसी सीओए सदस्य मो.वासिफ अंसारी, इम्तियाज अहमद, पूर्व एकमाध्यक्ष ओंकारनाथ मिश्र, एजाज अंसारी, जयप्रकाश गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, राजकुमार कोठारी, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, केएस तिवारी, शमीम आलम अंसारी, रामगोपाल गोयल, नफीस डायर, वसीम अंसारी, सुजीत जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता एकमाध्यक्ष मो.रजा खां व संचालन एकमा के मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू:बूथ से राष्ट्र निर्माण तक की रणनीति पर चर्चा की
    Next Article
    प्रीमियर लॉ बैडमिंटन लीग सीजन 2 का समापन:कोर्टरूम स्मैशर्स ने जीता खिताब,मथुरा के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी की टीम हुई विजयी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment