Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेरिस के उपनगर में नस्ली गोलीबारी, 1 की मौत और पांच घायल

    19 minutes from now

    1

    0

    फ्रांसीसी अधिकारियों ने पेरिस के उपनगरीय इलाकों में हुई गोलीबारी की घटना को नस्ली भेदभाव से प्रेरित हमला बताया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक उपनगर में शुक्रवार को एक वाहन से की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 वर्षीय बच्ची समेत कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए। गोलीबारी के कुछ ही देर बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया और फ्रांस के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अभियोजक कार्यालय ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली।देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे ‘‘नस्ली भेदभाव से प्रेरित आतंकवादी हमला’’ बताते हुए कहा कि संदिग्ध के बयानों से संकेत मिलता है कि उसने पहले से इसकी साजिश रची थी। मैक्रों ने पेरिस के पश्चिम में स्थित ट्रैप्स उपनगर में अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘लोगों को केवल उनकी त्वचा के रंग या उनके धर्म के बारे में धारणा के आधार पर निशाना बनाया गया। इसके अलावा कोई और कारण नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फ्रांस में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है।’’ गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि पेरिस से लगभग 30 किलोमीटर दूर उपनगरीय इलाके में स्थित ट्रैप्स और ला वेरिएर कस्बों में करीब 15 मिनट के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी हुई।उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है और उनकी जान को खतरा बना हुआ है। नुनेज ने ट्रैप्स में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सुबह एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी कर लोगों की जान ली।’’ राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अभियोजक कार्यालय ने बताया कि पुलिस ने गोलीबारी शुरू होने के 20 मिनट से भी कम समय में संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।संदिग्ध की पहचान केवल केविन टी. के रूप में हुई है। अधिकारियों ने उसका पूरा उपनाम सार्वजनिक नहीं किया है। अभियोजक कार्यालय के बयान के अनुसार, संदिग्ध को पहले भी चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ohio Governor Race: विवेक रामास्वामी ने एमी एक्टन वाले विवादित चुनावी विज्ञापन का किया बचाव
    Next Article
    2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ सकता है परमाणु ऊर्जा का उपयोग: संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment