Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रिंसिपल पर स्याही फेंकने वाला छूटा, ABVP के गंभीर आरोप:छात्र बोले- प्रिंसिपल मिलते नहीं, बिना रजिस्ट्रेशन के एसोसिएशन के नाम पर हो रही वसूली

    3 hours ago

    1

    0

    डीएवी कॉलेज सिविल लाइंस में प्रिंसिपल के ऊपर स्याही फेंकने और छात्रों के हंगामें का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने प्रिंसिपल पर स्याही फेंकने वाले छात्र को मौके से पकड़ जरूर लिया था। लेकिन देर रात उसे छोड़ दिया गया। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खुलकर सामने आ गई है। एबीवीपी ने गैर पंजीकृत एलुमिनाई एसोसिएशन के नाम पर वसूली का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, एबीवीपी द्वारा लगाया गए आरोपों को कालेज प्रशासन निराधार बता रहा है। छात्रों से मिलने के लिए उपलब्ध नहीं हुए प्राचार्य एबीवीपी ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि शनिवार को डीएवी कॉलेज में व्याप्त छात्र समस्याओं एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन देने का प्रयास किया। पूर्व सूचना के बावजूद प्राचार्य छात्रों से मिलने हेतु उपलब्ध नहीं हुए। प्रांत मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि परिषद क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से यह मांग करेगा कि जिस विश्वविद्यालयीय बैठक में प्राचार्य के प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक व्यस्त रहने की बात कही जा रही है, उसका प्रमाण प्रस्तुत किया जाए तथा पूरे शैक्षणिक सत्र की बायोमैट्रिक उपस्थिति की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गैर पंजीकृत एसोसिएशन के नाम पर वसूली एबीवीपी ने कालेज में एलुमिनाई एसोसिएशन के नाम पर वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप लगाया है। परिषद के अनुसार अपंजीकृत एसोसिएशन के नाम से पूर्व छात्रों से आजीवन सदस्यता के रूप में धनराशि एकत्र की गई, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। इसके अतिरिक्त शोधार्थियों से उपस्थिति, प्रशासनिक कार्यों एवं JRF से SRF उन्नयन के नाम पर धनराशि वसूले जाने तथा फेलोशिप 6 से 8 माह तक रोके रखने के आरोप भी सामने आए हैं। आई कार्ड अनिवार्य किए जाने की मांग एबीवीपी ने ज्ञापन में कालेज कैंपस की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर प्रश्न उठाए गए। परिषद ने परिसर में आई-कार्ड जांच अनिवार्य किए जाने की मांग की है, जिससे बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक लग सके और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कॉमर्स की कक्षाओं को बिना समुचित संसाधनों वाले ऑडिटोरियम में संचालित किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई है। छात्र भटकने को विवश इकाई अध्यक्ष विनायक पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था निरंतर प्रभावित हो रही है और छात्र छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी भटकने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि प्राचार्य को प्रतिदिन छात्रों से मिलने का निश्चित समय निर्धारित कर उसकी सूचना सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करनी चाहिए। महानगर मंत्री सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि परिषद के अनुशासित कार्यकर्ताओं को अराजकतत्व कहना अत्यंत निंदनीय है। पुलिस के सामने फेंकी गई स्याही डीएवी कालेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि बीते दिनों कुछ छात्र कालेज में होली उत्सव आयोजित करने के लिए अनुमति मांगने आए थे। मैंने कहा कि इस आयोजन में केवल कालेज के छात्र ही शामिल होंगे। शनिवार को बाहरी छात्र ज्ञापन देने आए थे, मैंने उनसे कहा था कि मैं केवल अपने कालेज के छात्रों का ही ज्ञापन लूंगा। इसी बीच एक छात्र ने उन पर स्याही फेंकी। उन्होंने मामले में तहरीर पुलिस को दी है। बताया कि स्याही फेंके जाने की घटना पुलिस के सामने हुई है। उन्होंने एबीवीपी के आरोपों को सिरे से खारिज किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 2 मार्च - आपके काम की खबर:नगर निगम बेच रहा लट्ठे, शहरभर में 3729 जगहों पर होलिका दहन
    Next Article
    डी.सी.एस.के.पी कॉलेज में लोक रंगोत्सव का आयोजन:रामलला मूर्ति बनाने वाले सुनील विश्वकर्मा भी पहुंचे, भोजपुरी भजन और नाट्य प्रस्तुतियों ने बांधा मन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment