Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डी.सी.एस.के.पी कॉलेज में लोक रंगोत्सव का आयोजन:रामलला मूर्ति बनाने वाले सुनील विश्वकर्मा भी पहुंचे, भोजपुरी भजन और नाट्य प्रस्तुतियों ने बांधा मन

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ के डी.सी.एस.के.पी जी कालेज मऊ में अखिल भारतीय साहित्य कला संगम का लोक रंगोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रोफेसर विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला, लखनऊ के अध्यक्ष हैं। वे अयोध्या के श्री रामलला की मूर्ति बनाने के लिए विख्यात हैं, जो न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कला और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मऊ के अलंकार संगीत संस्थान के कलाकारों ने भोजपुरी राष्ट्रगीत ‘बटोहिया’ और भजन का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक इस प्रस्तुति को बड़े उत्साह और तालियों के साथ सराहा। नाट्य और नृत्य में विविधता मुंबई के कलाकार श्री रतनलाल ने एकल नाट्य ‘सुदामा के चावल’ प्रस्तुत किया, जिसमें अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही छात्राओं द्वारा सेमी-क्लासिकल नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने मंच की शोभा बढ़ाई। शहर और देश के कलाकारों ने बढ़ाई रंगत इस आयोजन में मऊ के साथ ही दिल्ली और मुंबई के कलाकार भी शामिल हुए। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों में ऊर्जा और उत्साह भर दिया। शहर के जाने-माने लोग कार्यक्रम में शामिल होकर लोक कला और संस्कृति का आनंद उठाते नजर आए। उत्साही दर्शकों की भागीदारी कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कलाकारों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने काफी तालियाँ बजाईं और आनंद व्यक्त किया। रंगोत्सव ने मऊ के कला प्रेमियों को एक साथ जोड़ते हुए सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बना दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रिंसिपल पर स्याही फेंकने वाला छूटा, ABVP के गंभीर आरोप:छात्र बोले- प्रिंसिपल मिलते नहीं, बिना रजिस्ट्रेशन के एसोसिएशन के नाम पर हो रही वसूली
    Next Article
    गोरखपुर में कवि सम्मेलन में दिखा होली का रंग:गाने पर झूमें लोग, फूल और गुलाल की हुई बारिश, देखें VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment