Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रसूताओं को नहीं मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ:अयोध्या में 5,037 प्रसव हुए, 2,809 महिलाओं का भुगतान अब भी लंबित

    1 day ago

    1

    0

    अयोध्या में जननी सुरक्षा योजना का लाभ अब भी सभी पात्र महिलाओं तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 24 जून तक जिले में 5,037 संस्थागत प्रसव हुए, लेकिन इनमें से सिर्फ 2,974 महिलाओं का ही योजना में पंजीकरण हो सका। वहीं, जून तक 2,809 लाभार्थियों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित है। योजना का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना है, लेकिन भुगतान में देरी के कारण बड़ी संख्या में प्रसूताएं अब तक योजना के लाभ से वंचित हैं। मंगलवार को सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने इसकी जानकारी दी। संस्थागत प्रसव पर मिलती है आर्थिक सहायता जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में प्रसव कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1,400 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है। इसका मकसद सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। बड़े अस्पतालों में भी भुगतान की रफ्तार धीमी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मेडिकल कॉलेज में 620 संस्थागत प्रसव हुए, लेकिन इनमें से 440 महिलाओं का भुगतान अब भी लंबित है। रुदौली में 721 प्रसव के मुकाबले 453 महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल सका। वहीं, जिला महिला अस्पताल में 679 प्रसव हुए, जिनमें से 410 महिलाओं का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि हैरिंग्टनगंज, अमानीगंज और पूरा बाजार जैसे कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में पंजीकरण और भुगतान की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बताई गई है। सीएमओ बोले- जल्द पूरा कराया जाएगा भुगतान सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति की हालिया बैठक में जिन संस्थानों में भुगतान लंबित है, वहां की स्थिति पर चिंता जताई गई थी और अधिकारियों को जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में स्थिति में सुधार हुआ है और बाकी स्थानों पर भी लंबित भुगतान जल्द पूरा कराने की प्रक्रिया जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालिंदी विहार 100 फुटा मार्ग पर भीषण जाम:निर्माण कार्य और बारिश से बढ़ी मुश्किलें, वाहन फंसे
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट की जर्जर छत गिरी:एटा में मरीज और बेटी घायल, CMS बोले- भवन जर्जर हो चुका है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment