Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक साल भी नहीं चल सका 7 जन्मों का बंधन:शादी के एक साल के भीतर 5 लाख रुपये की मांग, मारपीट के बाद घर से निकाला

    12 hours ago

    1

    0

    बरेली के किला छावनी की रहने वाली कविता की शादी 14 फरवरी 2025 को सुभाषनगर निवासी आशीष के साथ हुई थी। कविता का आरोप है कि उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार कार, जेवर और नकदी देकर विदा किया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दिए गए सामान से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति आशीष, सास संगीता, ससुर अनिल और ननद अनमोल उसे कम दहेज के ताने देकर मानसिक रूप से परेशान करने लगे। बीमारी की हालत में काम कराने और मारपीट का आरोप पीड़िता ने शिकायत में बताया कि ससुराल पक्ष अब 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा है। घटना 19 जनवरी 2026 की है, जब कविता की तबीयत खराब होने के बावजूद उसे जबरन काम करने को कहा गया। सूचना मिलने पर जब कविता के माता-पिता और भाई उसका हालचाल लेने पहुंचे, तो आरोप है कि ससुराल वालों ने अपने अन्य रिश्तेदारों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव किया। परामर्श केंद्र में सुलह की कोशिश रही नाकाम विवाद बढ़ने पर मामला पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र भी पहुंचा। कविता का आरोप है कि वहां भी उसके पति ने उसे साथ रखने से मना कर दिया और मांग पूरी होने पर ही ले जाने की बात कही। 20 जनवरी से कविता अपने मायके में रह रही है। उसका कहना है कि उसका सारा स्त्रीधन और सामान अभी भी ससुराल वालों के कब्जे में है। पीड़िता ने अब एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर पति, सास-ससुर ननद समेत 8 पर मुकदमा एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर किला थाने में पति आशीष, सास संगीता, ससुर अनिल कुमार, नन्द अनमोल, ममेरा जेठ दिनेश, मोहित, छोटू, ममेरा देवर नितिन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रशिक्षु IPS ने ली पुलिस लाइन परेड की सलामी:प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण, ड्रोन से हुई निगरानी
    Next Article
    रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बारात से लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment