Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रशासन ने की है पारदर्शी मतगणना की पुख्ता तैयारी:सशंकित हैं प्रत्याशी; समर्थकों को गोरखपुर बुला रहे; सपा के कई सांसद, विधायक आएंगे

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। प्रशासन की ओर से पारदर्शी मतगणना को लेकर पुख्ता तेयारी की गई है। लेकिन भाजपा को छोड़ अन्य प्रमुख प्रत्याशी इसको लेकर सशंकित हैं। सपा और एक निर्दल प्रत्याशी ने तो सार्वजनिक वीडियो जारी कर अपनी आशंका व्यक्त की है और अपनी पार्टी व संगठन के लोगों से मतगणना के दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय के आसपास उपस्थित होने की अपील की है। यह तय माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही गणना स्थल के आसपास रहेंगे। हालांकि अधिकृत गणना एजेंट, प्रत्याशी के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। प्रदेश में सर्वाधिक वोट यहीं डाले गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी, सपा प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी, निर्दलीय अजय सिंह और राजीव यादव अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। लड़ाई भी इन्हीं चार प्रत्याशियों के बीच है। पहले राजीव यादव और बाद में डा. संजयन त्रिपाठी ने मतगणना में पारदर्शिता को लेकर आशंका जताई और अपने समर्थकों को उपस्थित रहने को कहा है। इसके पीछे मकसद प्रशासन पर दबाव और अपना आत्मविश्वास बढ़ाना है। सपा की ओर से सांसद व विधायक भी बुलाए गए सपा प्रत्याशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात करके इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सपा के 9 सांसदों व सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों को गोरखपुर में उपस्थित रहने को कहा है। मतगणना के दिन आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव्र, लालगंज से दरोगा प्रसाद सरोज, घोसी के सांसद राजीव राय, सलेमपुर के रमाशंकर राजभर, बस्ती के सांसद रामप्रसाद चौधरी, संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद, अंबेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा एवं सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद के मौजूद रहने की संभावना है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को भी गोरखपुर बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही इस क्षेत्र के कई और जनप्रतिनिधि यहां आएंगे। मतगणना के दिन किसी प्रकार की देरी होने पर ये सांसद, विधायक आवाज उठाएंगे। अलग-अलग जिलों से मतपेटिका गोरखपुर आने तक संबंधित जिलों से कार्यकर्ता पीछे-पीछे निगरानी करते हुए गोरखपुर पहुंचे हैं। 2 हजार से अधिक शिक्षकों के आने की संभावना निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव ने पूरे प्रदेश से शिक्षकों को गोरखपुर आने को कहा है। उनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। राजीव की ओर से जारी वीडियो में कहा गया है कि जैसे लखनऊ में धरने में शामिल होने के लिए शिक्षक पहुंचते हैं, वैसे ही मतगणना के लिए भी आएं। माना जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के बैनर तले लगभग 2 हजार शिक्षक मतगणना स्थल के आसपास मौजूद रह सकते हैं। सुरक्षा प्राप्त कोई नेता अंदर नहीं जाएगा इस चुनाव के रिटर्निग आफिसर/कमिश्नर इन्द्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिस नेता को सुरक्षा मिली है, उन्हें गणना एजेंट नहीं बनाया जा सकता। ऐसे में सुरक्षा प्राप्त कोई नेता मतगणना स्थल पर नहीं आ सकता है। उन्होंने कहा कि मतगणना पूरी तरह से पारदर्शी है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतपेटिकाएं रखी गई हैं और प्रत्याशियों को वहां एक्सेस दिया गया है। वे जब चाहें देख सकते हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से अंदर का प्रसारण बाहर लगी एलईडी पर किया जा रहा है। कमिश्नर ने कहा कि स्ट्रांग रूम को सबके सामने सील किया गया था। उनके पास अपना सील लगाने का भी विकल्प था। मंगलवार की सुबह 6:30 बजे मतगणना कर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 7:30 बजे पर्यवेक्षक की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा। प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है। वे चाहें तो आ सकते हैं। यदि कोई नहीं आएगा तो उसका इंतजार नहीं किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे स्ट्रांग रूम खोल दिया जाएगा। 14 टेबल बनाए गए, 3 राउंड होगी मतगणना 17 जिलों में मतदान के बाद 200 बूथों की सभी मतपेटिका गोरखपुर लायी गई। मतगणना के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। एक प्रत्याशी के 16 एजेंट होंगे। दो शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह एजेंट भी दोनों शिफ्ट के लिए अलग-अलग होंगे। 12 घंटे की दो शिफ्ट होगी। सुबह 6 से शाम 6 बजे और शाम 6 से अगले दिन सुबह 6 बजे तक। इसके बाद भी गणना जारी रही तो पहली शिफ्ट के कर्मचारियों व गणना एजेंटों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। शाम से पहले नहीं आएंगे रुझान मतगणना शुरू होने के बाद एक-एक मतपेटी खोली जाएगी और उसमें से मतपत्रों को निकाला जाएगा। उसे सीधा कर 50-0 की गड्‌डी बनायी जाएगी। इस काम में ही शाम हो जाने की उम्मीद है। इस तरह आधिकारिक रुझान तो शाम को ही आएंगे। मतपत्रों को सीधा करने के दौरान एजेंट अपने प्रत्याशियों को मिले मतों का अनुमान लगा सकते हैं। गड्‌डी बनने के बाद मतगणना शुरू होगी। हर टेबल पर 20-20 गड्‌डी यानी 1-1 हजार मतपत्र दिए जाएंगै। एक-एक कर सभी मतपत्र एजेंटों को दिखाए जाएंगे और उसकी गणना होगी। प्रथम वरीयता में यदि परिणाम आ गया तो द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती नहीं की जाएगी। यदि प्रथम वरीयता में किसी प्रत्याशी को कुल वैध मतों के 50 प्रतिशत प्लस 1 मत नहीं मिला तो द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू की जाए गी। इसमें जैसे ही कोई प्रत्याशी 50 प्रतिशत प्लस 1 मत प्राप्त कर लेता है गिनती रोक दी जाएगी। ऐसा न होने पर दूसरे नंबर तक के प्रत्याशी के एलिमिनेट होने पर गणना खत्म कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में नया सवेरा ग्रुप का स्थापना दिवस:टाउन हॉल में लगा रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया मानव सेवा संदेश
    Next Article
    कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता:लांग जंप और 60 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment