Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिषदीय स्कूलों में आज से शुरू हुई परीक्षा:वाराणसी मंडल के चार जनपदों में 8.14 लाख परीक्षार्थी शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। परीक्षा 16 मार्च से 20 मार्च तक कराई जाएगी। पहली कक्षा के छात्र मौखिक परीक्षा दे रहे हैं जबकि कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थी सभी विषयों में लिखित परीक्षा देंगे। कक्षा दो, तीन, चार और पांच में कुछ विषयों की मौखिक हो रही है तो कुछ की लिखित परीक्षा भी कराई जा रही हैं। AD बेसिक वाराणसी मंडल हेमंत राव बताते हैं कि इस मंडल में आने वाले चार जनपदों वाराणसी, चंदौली, जौनपुर व गाजीपुर में 6556 परिषदीय विद्यालयों में 814298 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। BSA अनुराग श्रीवास्तव बताते हैं कि कक्षा एक के लिए मौखिक और कक्षा दो से आठ तक के लिए लिखित व मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक। दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक रहेगी। कक्षा दो व तीन में 50% परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा चार व पांच में 70% लिखित परीक्षा होगी जबकि 30% मौखिक परीक्षा के अंक जोड़े जाएंगे। कक्षा छह से आठ तक सभी विषयों की लिखित परीक्षा होगी। पूर्णांक 50 अंक का रहेगा। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय, पर्यावरणीय शिक्षा, खेल व शारीरिक शिक्षा/ स्काउटिंग, कला/संगीत, संस्कृत/उर्दू, नैतिक शिक्षा, बेसिक क्राफ्ट/कृषि/गृहशिल्प जैसे विषय की परीक्षा कराई जागएी। छात्र छात्राओं को इसके लिए अंक दिए जाएंगे जबकि 11 अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों की भी परीक्षा होगी। इनके लिए विद्यार्थियों को अंक की जगह श्रेणी दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शूटर दादी प्रकाशी तोमर की नाक की नस फटी:नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती, घर पर काम करते समय बेहोश होकर गिरीं
    Next Article
    गैंगस्टर मायापति दुबे की 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क:कोइरौना में ईंट भट्ठा, ट्रैक्टर व जेसीबी प्रशासन ने जब्त किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment