Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पार्टी के बाद 10वीं के छात्रों का कार से स्टंट:बेकाबू रफ्तार में कारें दौड़ाकर डंडे लहराए, रील भी बनाई; एक फॉर्च्यूनर समेत चार कारें सीज

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में कारों से स्टंटबाजी करना चार कार सवारों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंट के वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर समेत चार कारों को चिन्हित कर सीज कर दिया। सभी वाहनों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित लोग माफी मांगने लगे। मामला 5 सितंबर का है। शहर के एक नामी इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्रों की फेयरवेल पार्टी कैंट क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई थी। यह रेस्टोरेंट कैंट थाने के पास ही स्थित है। पार्टी खत्म होने के बाद कुछ छात्र लग्जरी कारों से बाहर निकले। बेकाबू रफ्तार में दौड़ाईं कारें, बनाए स्टंट के वीडियो रेस्टोरेंट से निकलने के बाद छात्रों ने अलग-अलग रास्तों पर कारों को तेज रफ्तार में दौड़ाया। इस दौरान कारों से स्टंट भी किए गए। युवकों ने स्टंटबाजी का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कारों की पहचान शुरू की। नंबर और अन्य जानकारी के जरिए पुलिस ने चार कारों को चिन्हित किया। जांच में पता चला कि इनमें से तीन कारें कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों के नाम पर हैं, जबकि एक कार दारागंज निवासी व्यक्ति की है। एमवी एक्ट के तहत चालान हुआ पुलिस ने चारों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया। सभी वाहनों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान भी किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद छात्रों के पैरेंट्स ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। कैंट क्षेत्र में पहले भी सामने आ चुके हैं मामले कैंट क्षेत्र में कारों से स्टंटबाजी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कुछ छात्रों के कार पर स्टंट करते हुए रील बनाने का मामला सामने आ चुका है। खास बात यह है कि जिस सड़क पर स्टंट करते हुए रील बनाई गई थी, वह कैंट थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी और सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद ही मामला सामने आया। ऐसे में कैंट क्षेत्र में लगातार हो रही स्टंटबाजी को लेकर स्थानीय पुलिस की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने स्टंटबाजी न करने की चेतावनी दी एडीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा ने बताया कि खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के मामले में चारों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कार या किसी भी वाहन से स्टंट करना गैरकानूनी है। सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी से चालक के साथ ही दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने अपील की कि वाहन चालक सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी तरह की स्टंटबाजी न करें। ऐसा करते पाए जाने पर वाहनों के खिलाफ सीज और चालान की कार्रवाई के साथ अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवक को उल्टा लटकाकर पीटने पर FIR:15 लाख रुपए मांगे, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 3.75 लाख रुपए लिए
    Next Article
    लखनऊ में प्रकाश पर्व संपन्न:दरबार साहिब से आए रागी जत्थे, गूंजे जयकारे उमड़ी भारी संगत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment