Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक को उल्टा लटकाकर पीटने पर FIR:15 लाख रुपए मांगे, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 3.75 लाख रुपए लिए

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव में महिला से मिलने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मिर्जापुर निवासी मौ. शहजान ने आरोप लगाया है कि महिला के देवर समेत कई लोगों ने उसे पकड़कर घर के अंदर ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटकाया और लाठी-डंडों से बेहोश होने तक पीटा। युवक का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया और धमकाकर उससे महिला के साथ संबंध होने की बात कबूल कराई। शहजान की तहरीर के आधार पर मिर्जापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात 12:30 बजे महिला की ससुराल पहुंचा था शहजान ने पुलिस को बताया कि कासमपुर निवासी गुलशेर की शादी उसके गांव की एक युवती से हुई है। आरोप है कि 5 सितंबर की रात युवती ने फोन कर उसे अपनी ससुराल बुलाया था। शहजान के मुताबिक, वह बाइक से रात करीब 12:30 बजे कासमपुर पहुंचा। घर के बाहर युवती से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसका देवर 3-4 लोगों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि सभी ने उसे पकड़ लिया और घर के अंदर खींचकर ले गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटकाने का आरोप शहजान का आरोप है कि आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे उल्टा लटका दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की गई। मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवक के मुताबिक, पिटाई के बाद वह बेहोश हो गया। शहजान ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका वीडियो बनाया। वीडियो में डराकर उससे यह कहलवाया गया कि उसके महिला से काफी समय से संबंध हैं। साथ ही धमकी दी गई कि उनकी बात नहीं मानी तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा। 15 लाख रुपए मांगने का आरोप युवक का आरोप है कि होश में आने के बाद आरोपियों ने कहा कि पुलिस को बुला लिया गया है। इसके बाद उसके परिवार से 15 लाख रुपए मंगवाने को कहा गया। आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि पैसे नहीं दिए तो रेप के मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। तहरीर में शहजान ने आरोप लगाया है कि बाद में उसके परिवार से 3 लाख 75 हजार रुपए लिए गए। इसमें 50 हजार रुपए नकद और 25 हजार रुपए उसके भाई जीशान से फरमान के खाते में ऑनलाइन लिए जाने की बात कही गई है। बाकी रकम के भुगतान का भी तहरीर में जिक्र किया गया है। पुलिस उसे थाने ले गई थी शहजान के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। वहां से उसे धारा 151 के तहत भेजा गया। बाद में परिवार के लोगों ने बेहट तहसील से उसकी जमानत कराई और उसे घर लेकर आए। युवक का कहना है कि आरोपियों की धमकी के कारण उसने तत्काल शिकायत नहीं की। हालत ठीक होने के बाद 12 सितंबर को वह मिर्जापुर थाने पहुंचा और पूरी घटना की तहरीर दी। मिर्जापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मारपीट, वीडियो बनाने, धमकी देने और रकम लेने के आरोपों की जांच कर रही है। युवक ने पुलिस को घटना से जुड़े वीडियो उपलब्ध कराने की बात भी कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में TGT-PGT अनशन को बुजुर्ग का समर्थन:दिल्ली से आए, 5 अनशनकारी छात्रों के साथ आमरण अनशन पर बैठे
    Next Article
    पार्टी के बाद 10वीं के छात्रों का कार से स्टंट:बेकाबू रफ्तार में कारें दौड़ाकर डंडे लहराए, रील भी बनाई; एक फॉर्च्यूनर समेत चार कारें सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment