Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतीक की तेरहवीं में अपर्णा रोईं, अखिलेश को खाना परोसा:डिंपल समेत पूरा यादव परिवार शामिल, योगी भी पहुंचे

    16 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की आज तेरहवीं हुई। कार्यक्रम में पत्नी अपर्णा यादव ने पूड़ियां बांटीं। अखिलेश यादव को खाना परोसा। इस दौरान जब लोगों ने ‘प्रतीक भैया अमर रहें’ के नारे लगाए, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और घर के अंदर चली गईं। सीएम योगी भी तेरहवीं में शामिल हुए। उन्होंने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी और अपर्णा को सांत्वना दी। अखिलेश, शिवपाल यादव और डिंपल यादव समेत पूरा परिवार अपर्णा के घर पहुंचा। राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी पूड़ियां बांटीं। लोकगायिका मालिनी अवस्थी और अभिनेता राजपाल यादव भी तेरहवीं में पहुंचे। लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित अपर्णा के घर पर तेरहवीं कार्यक्रम हुआ। इसमें रामधुन बजी। शहर के कई इलाकों में प्रतीक की तेरहवीं से जुड़े शोक संदेशों के होर्डिंग लगाए गए हैं। 13 मई की सुबह प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अगले दिन यानी 14 मई को लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी थी। 16 मई को हरिद्वार के VVIP घाट पर प्रतीक की अस्थियां विसर्जित की गईं। अपर्णा बेटियों के साथ चार्टर्ड प्लेन से उत्तराखंड गई थीं। शिवपाल के बेटे आदित्य यादव भी उनके साथ गए थे। 4 तस्वीरें देखिए- प्रतीक यादव की तेरहवीं से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पारा 46.8°C, चलती बाइक आग का गोला बनी:गर्मी इतनी कि महिला चलते-चलते बेहोश, सड़कें पानी डालकर ठंडी की जा रहीं
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बहराइच में बाघ ने महिला को मार डाला, सिर और गाल काट खाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment